टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलसरकारी योजनाहेल्थ & लाइफस्टाइलट्रैवलवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

CM नीतीश कुमार ने राज्य में बिजली गिरने से हुई मौतों पर जताया शोक

नीतीश कुमार ने वज्रपात,आंधी-तूफान एवं वर्षा के कारण हुई लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि आपदा की इस घड़ी में वह प्रभावित परिवारों के साथ हैं।

07:17 AM Jun 23, 2019 IST | Desk Team

नीतीश कुमार ने वज्रपात,आंधी-तूफान एवं वर्षा के कारण हुई लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि आपदा की इस घड़ी में वह प्रभावित परिवारों के साथ हैं।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य के खगड़िया, जमुई, बांका, बक्सर एवं बेगूसराय में वज्रपात, आंधी-तूफान एवं वर्षा के कारण हुई लोगों की मृत्यु पर आज गहरी शोक संवेदना व्यक्त की और मृतकों के आश्रितों को चार-चार लाख रूपये अनुग्रह अनुदान देने का निर्देश दिया। 
Advertisement
नीतीश कुमार ने वज्रपात, आंधी-तूफान एवं वर्षा के कारण हुई लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि आपदा की इस घड़ी में वह प्रभावित परिवारों के साथ हैं। उन्होंने मृतकों के आश्रितों को आपदा राहत कोष से तत्काल चार-चार लाख रुपये अनुग्रह अनुदान देने का निर्देश दिया। 
मुख्यमंत्री ने इस आपदा में घायल हुए लोगों को अनुमान्य अनुदान उपलब्ध कराने एवं उनके समुचित इलाज के प्रबंध करने का भी निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया। साथ ही इस आपदा में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की ईश्वर से कामना की है।
गौरतलब है कि राज्य में 21 एवं 22 जून को आये वज्रपात, आंधी-तूफान एवं वर्षा से खगड़िया एवं बांका में 3-3, जमुई में 2, बक्सर और बेगूसराय में एक-एक व्यक्ति की मृत्यु हुई थी।
Advertisement
Next Article