टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

सुषमा स्वराज के निधन से राबड़ी देवी मर्माहत, CM नीतीश ने भी जताया शोक

राबड़ी देवी और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने अपने शोक संदेश मे कहा कि स्वराज एक जुझारू, मिलनसार और कर्मठ राजनेता थी।

04:11 AM Aug 07, 2019 IST | Desk Team

राबड़ी देवी और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने अपने शोक संदेश मे कहा कि स्वराज एक जुझारू, मिलनसार और कर्मठ राजनेता थी।

बिहार राष्ट्रीय जनता दल (राजद) विधानमंडल दल की नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। राबड़ी देवी और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने अपने शोक संदेश मे कहा कि स्वराज एक जुझारू, मिलनसार और कर्मठ राजनेता थी।
Advertisement
उन्होंने 25 साल की उम्र मे ही राजनीति के क्षेत्र मे अपना मुकाम बना लिया था। वह निरंतर राजनीत के क्षेत्र मे आगे बढ़ती रहीं। उन्हें सब से कम उम्र मे महिला मंत्री बनने का सौभाग्य प्राप्त था। राजद नेता ने कहा, “उनके निधन से मैं अत्याधिक मर्माहित एवं दुखी हूं। ईश्वर उनकी आत्मा को चिर शांति प्रदान करें।” 
वही, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भरतीय जनता पार्टी (भाजपा) की वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के निधन पर अपनी गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। नीतीश कुमार ने अपने शोक संदेश में कहा है कि स्वराज एक प्रखर वक्ता, ओजस्वी एवं कुशल नेत्री के साथ-साथ विलक्षण प्रतिभा की धनी थी। देश हित एवं लोक-कल्याण के क्षेत्र में उनके द्वारा किए गए कार्यों को देश हमेशा याद रखेगा। 
उन्होंने कहा, “अचानक उनके निधन की खबर मिलने से पूरा देश शोकाकूल है और व्यक्तिगत तौर पर हम काफी मर्माहत हैं।” मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके निधन से देश को अपूरणीय क्षति हुई है। उनकी कमी हमेशा खलेगी। उन्होंने कहा कि दिवंगत आत्मा की चिर शांति के लिए मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं। दुख की इस घड़ी में ईश्वर उनके परिजनों को धैर्य एवं साहस प्रदान करें। 
उल्लेखनीय है कि पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का दिल्ली के अखिल भरतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) अस्पताल में मंगलवार की रात को निधन हो गया। वह 67 वर्ष की थीं। उनके परिवार में पति स्वराज कौशल और एक पुत्री बांसुरी स्वराज हैं। वह लंबे अरसे से बीमार चल रही थीं और उनका किडनी ट्रांसप्लांट भी हुआ था। सुषमा स्वराज को कल रात करीब दस बजे हृदयाघात के बाद एम्स में लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें वेंटिलेटर पर ले कर बचाने का प्रयास किया लेकिन उनके शरीर ने साथ नहीं दिया।
Advertisement
Next Article