भारतीय चुनौती की अगुवाई करेंगे पंघाल
एशियाई चैम्पियन अमित पंघाल सितंबर में होने वाली विश्व मुक्केबाजी चैम्पियनशिप में आठ सदस्यीय भारतीय टीम की अगुवाई करेंगे।
07:33 AM Jul 10, 2019 IST | Desk Team
Advertisement
नई दिल्ली : एशियाई चैम्पियन अमित पंघाल सितंबर में होने वाली विश्व मुक्केबाजी चैम्पियनशिप में आठ सदस्यीय भारतीय टीम की अगुवाई करेंगे। पंघाल (52 किग्रा) को एशियाई चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने के कारण चयन ट्रायल से नहीं गुजरना पड़ा जबकि राष्ट्रमंडल खेलों के रजत पदक विजेता मनीष कौशिक ने शिव थापा को पछाड़ कर नये 63 किलो भार वर्ग में जगह पक्की की।
Advertisement
रूस के एकतेरिनबर्ग में सात से 21 सितंबर तक खेले जाने वाली इस चैम्पियनशिप में पंघाल और मनीष के अलावा कविन्द्र सिंह बिष्ट (57 किग्रा), दुर्योधन सिंह नेगी (69 किग्रा), आशीष कुमार (75 किग्रा), ब्रिजेश यादव (81 किग्रा), संजीत (91 किग्रा) और सतीश कुमार (91 किग्रा से अधिक) ने पिछले सप्ताह पटियाला के राष्ट्रीय खेल अकादमी में हुए चयन ट्रायल से टीम में जगह बनायी।
Advertisement
भारतीय मुक्केबाजी संघ से पहले ही साफ कर दिया था कि हर वर्ग में दो शीर्ष मुक्केबाज ट्रायल में भाग ले सकेंगे और चयन के लिए उन दोनों के हाल के प्रदर्शन को तव्वजों दी जाएगी। इस प्रतियोगिता से पहले ओलंपिक कोटा भी निर्धारित था लेकिन आईओसी ने अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी संघ में प्रशासनिक और वित्तीय कुप्रबंधन का आरोप लगते हुए 2020 ओलंपिक खेलों के लिए प्रतियोगिता आयोजित कराने पर रोक लगा दी है।
Advertisement

Join Channel