Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

दिल्ली में लगातार बढ़ रहे है कोरोना के मामले, बीते 24 घंटों में आए 27,561 नए केस, 40 की हुई मौत

देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ते ही जा रहे है। बीते 24 घंटों में दिल्ली में 27,561 नए संक्रमित मामले आए है

08:16 PM Jan 12, 2022 IST | Desk Team

देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ते ही जा रहे है। बीते 24 घंटों में दिल्ली में 27,561 नए संक्रमित मामले आए है

देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ते ही जा रहे है। बीते 24 घंटों में दिल्ली में 27,561 नए संक्रमित मामले आए है तथा 40 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। कल के मुकाबलें राजधानी में आज करीब 6 हजार मामले ज्यादा दर्ज किए गए है। कल दिल्ली में कोरोना के 21,259 मामले आए थे तथा 23 लोगों की मौत हुई थी।  
Advertisement
अस्पतालों में अभी भी कई बिस्तर खाली हैं : स्वास्थ्य मंत्री 
सत्येंद्र जैन ने कहा था कि, अस्पताल में भर्ती होने की दर स्थिर हो गई है और मामले कम हो गए हैं। अस्पतालों में अभी भी कई बिस्तर खाली हैं। मुंबई के साथ परिदृश्य की तुलना करते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि वहां मामलों में गिरावट शुरू हो गई है और यहां भी यही स्थिति होने की संभावना है। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि अगर अगले दो-तीन दिनों में मामले कम होते हैं तो प्रतिबंध हटा दिए जाएंगे।  
निजी दफ्तरों को घर से काम करने के निर्देश 
दिल्ली में बढ़ते कोविड मामलों के कारण सरकार ने कई फैसले लिए है। सरकार ने सभी निजी दफ्तरों को घर से ही काम करने का निर्देश दिया है। इससे पहले सोमवार को उपराज्यपाल अनिल बैजल ने रेस्टोरेंट और बार को बंद करने का आदेश दे दिया था  इसके अलावा होटल और रेस्टोरेंट में बैठकर खाने की सुविधा पर भी पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया। सिर्फ टेक अवे की सुविधा लागू रहेगी।
  
Advertisement
Next Article