पंजाब के बर्खास्त मंत्री विजय सिंगला को अदालत ने 14 दिनों की जुडिशल कस्टडी में भेजा
मोहाली की एक अदालत ने पंजाब के बर्खास्त मंत्री विजय सिंगला को शुक्रवार को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया
05:50 PM May 27, 2022 IST | Desk Team
मोहाली की एक अदालत ने पंजाब के बर्खास्त मंत्री विजय सिंगला को शुक्रवार को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।सिंह राज्य में स्वास्थ्य मंत्री थे। उन्हें मंगलवार को भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। सिंगला को मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बर्खास्त कर दिया था, क्योंकि उनपर अपने विभाग द्वारा जारी निविदा और खरीद में एक प्रतिशत कमीशन मांगने का आरोप है।
Advertisement
अदालत ने इससे पहले उन्हें शुक्रवार तक के लिए तीन दिनों की पुलिस हिरासत में भेजा था। सिंगला के विशेष कार्य अधिकारी (ओएसडी) प्रदीप कुमार को भी 10 जून तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। सुनवाई की अगली तारीख 10 जून है।
मान ने अपनी ही सरकार के मंत्री को किया बर्खास्त
सीएम मान के पास विजय सिंगला के खिलाफ भ्रष्टाचार करने के “ठोस सबूत” हैं। जिनसे यह साबित होता है कि सिंगला अनुबंध के लिए अधिकारियों से एक प्रतिशत कमीशन की मांग कर रहे थे। यह मामला तब सामने आया है जब आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब में भ्रष्टाचार पर नकेल कसने का वादा किया था। भगवंत मान के मुख्यमंत्री के रूप में चुने जाने के तुरंत बाद, उनके दिल्ली समकक्ष अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि आप सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी में भ्रष्टाचार को खत्म कर दिया है और मान और उनके मंत्री “अब पंजाब में भी एक ईमानदार सरकार चलाएंगे।”
भ्रष्टाचार पर भगवंत मान और केजरीवाल ने कही थी यह बात
बता दें कि भगवंत मान ने अपना पदभार संभालने के बाद साफ तौर पर अपने मंत्रियों को भ्रष्टाचार ना करने की चेतावनी यह कहते हुए दी थी कि ऐसा मामला सामने आने पर मंत्री के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। मान ने एक नंबर जारी करते हुए पंजाब की जनता से कहा था कि “अगली बार, अगर कोई आपसे रिश्वत मांगे। मना मत करो। बस अपना फोन निकालें और घटना को रिकॉर्ड करें और साझा किए गए नंबर पर साझा करें। यह मेरा (मान का) व्यक्तिगत नंबर है। हम उस अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे।” यह तब हुआ जब अरविंद केजरीवाल ने पंजाब में भ्रष्टाचार पर नकेल कसने का वादा किया था।
Advertisement