ग्लोइंग स्किन के लिए करें दही फेशियल, इन चार स्टेप में मिलेगा पार्लर जैसा ग्लो
डेड स्किन से राहत पाने और ग्लोइंग स्किन पाने के महीने में एक बार फेशियल करने की जरूरत होती है। यूं तो बहुत सारी महिलाएं फेशियल करवाने के लिए अक्सर पार्लर का सहारा लेती हैं। मगर आपके पास पार्लर जाने का टाइम नहीं है तो ऐसे में आप घर रहकर नेचुरल चीजों की मदद से अपनी स्किन को निखारती हैं।
04:47 PM May 02, 2022 IST | Desk Team
डेड स्किन से राहत पाने और ग्लोइंग स्किन पाने के महीने में एक बार फेशियल करने की जरूरत होती है। यूं तो बहुत सारी महिलाएं फेशियल करवाने के लिए अक्सर पार्लर का सहारा लेती हैं। मगर आपके पास पार्लर जाने का टाइम नहीं है तो ऐसे में आप घर रहकर नेचुरल चीजों की मदद से अपनी स्किन को निखारती हैं। दही एक ऐसी चीज है जिसको सेहत से लेकर स्किन तक के लिए सबसे ज्यादा बेहतर बताया जाता है। वहीं आप चाहें तो इसकी मदद से आप घर पर फेशियल कर सकते हैं। जी हां, कुछ चीजों को साथ में मिलाकर आप फेशियल कर सकते हैं। यहां हम आपको बता रहे हैं दही से फेशियल करने के आसान स्टेप्स।
Advertisement
क्लींजिंग- फेशियल के सबसे पहले स्टेप को करने के लिए आपको केवल दही की जरूरत होती है। इसके लिए थोड़ी सी दही को हाथ में लेकर अपने चेहरे पर इस्तेमाल करे और फिर इससे सर्कुलर मोशन में मसाज करें। करीब 2 मिनट तक मसाज कर लेने के बाद अब इसे रुई की मदद से इसे साफ करें।
स्क्रबिंग- दमकती त्वचा पाने के लिए चावल के आटे का यूज आपके लिए काफी मददगार साबित हो सकता है। ऐसे में स्क्रबिंग करने के लिए आप दही के साथ चावल के आटे को मिलाएं और फिर इस मिश्रण की मदद से अपने चेहरे पर स्क्रब करें।
मसाज- फेशियल के पूरे प्रोसेस में मसाज काफी जरूरी होती है। मसाज को करने से ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करने में सहायता मिलती है। इसको करने के लिए आप दही में जैतून या बादाम का तेल मिलाएं और फिर इसकी मदद से मसाज करें। इस दौरान आपको ज्यादा से ज्यादा रिलेक्स करने की जरूरत है।
फेस पैक- फेशियल में सबसे जरूरी और आखिरी स्टेप फेस पैक होता है। फेस पैक का काम आपकी स्किन को टाइड करने और पोर्स को बंद करने का होता है। दही से पैक बनाने के लिए इसमें कॉफी मिलाएं और फिर चेहरे पर लगाएं। तकरीबन इसे 15 मिनट तक के लिए लगा रहने दें और फिर चेहरे को साफ करें।
Advertisement