Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

DC vs LSG IPL 2022: रोमांचक मैच में लखनऊ ने डीसी को दी शिकस्त, 6 रनों से दिल्ली रही दूर

दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आईपीएल 2022 का 45वां मुकाबला खेला गया,,

08:23 PM May 01, 2022 IST | Desk Team

दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आईपीएल 2022 का 45वां मुकाबला खेला गया,,

दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आईपीएल 2022 का 45वां मुकाबला खेला गया। रविवार को  इंडियन प्रीमियर लीग में एक और रोमांचक मैच देखने को मिला। आखिरी ओवर तक खेला गए। दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के मैच में केएल राहुल की लखनऊ को जीत हासिल हुई। इस मैच में जीते के साथ लखनऊ ने 7 वी जीत हासिल की।  लखनऊ सुपर जायंट्स ने इस मुकाबले में 6 रन से जीत हासिल की है। दिल्ली की टीम 7 विकेट खोकर 189 रन बना सकी।
Advertisement
मार्श और पंत ने टीम को संभाला 
लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली की शुरूआत बेहद निराशा जनक रही। टीम के सलामी बल्लेबाज़ शॉ सिर्फ 5 रन बना कर आउट हो गए। उनके आउट होने के बाद वार्नर भी कोई कमाल नहीं दिखा सके वे भी  3 रन बना कर आउट हो गए। उनके आउट होने के बाद मार्श और पंत ने टीम को संभाला और स्कोर को आगे बढ़ाया। आज के मैच में मार्श बहतरीन फॉर्म दिखाई दिए। जिसके कारण उन्होंने 20 गेंदों में 37 रन की पारी खेली। उनके आउट होने के बाद ललित यादव भी तीन रन बना कर वापस लौट गए।
 पंत और पावेल ने पारी को आगे बढाया
4 विकेटो का पत्तन होने के बाद पंत और पावेल ने पारी को आगे बढाया। दोनो टीम के स्कोर बोर्ड पर को 120 तक पहुंचाया। इस दौरान पंत 44 रन बना कर आउट हो गए। उनके आउट होने के बाद अक्षर और रोवमैन पॉवेल स्कोर को आगे ले गए।
हालांकि ये पॉवेल भी कुछ खास कमाल नही किया वह भी उनके आउट होने के वह भी जल्द ही आउट हो गए। जिसके बाद अक्षर ने  एक छोर संभाले रखा लेकिन दूसरे छोर से लगातार विकेट गिर रहे थे। जिस वजह से दिल्ली की टीम  7 विकेट खोकर 189 रन बना सकी।
राहुल और हुड्डा ने दिखाया दम
ओर बात करे लखनऊ  की तो  कप्तान के.एल. राहुल (77) और दीपक हुड्डा (52) की विस्फोटक बल्लेबाजी की वजह से वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे आईपीएल 2022 के 45वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 196 रनों का लक्ष्य दिया। लखनऊ ने 20 ओवरों में 3 विकेट खोकर 195 रन बनाए। दिल्ली की ओर से सबसे ज्यादा विकेट शार्दुल ठाकुर लिए। 
Advertisement
Next Article