दिल्ली पुलिस का 75वां स्थापना दिवस, अमित शाह ने जाबांज पुलिस कर्मियों को पदक देकर किया सम्मानित
न्यू पुलिस लाइंस, किंग्सवे कैंप में आज दिल्ली पुलिस अपना 75वां स्थापना दिवस मना रही है। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में गृहमंत्री अमित शाह बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए।
12:16 PM Feb 16, 2022 IST | Desk Team
दिल्ली पुलिस की स्थापना 16 फरवरी 1948 में हुई थी। न्यू पुलिस लाइंस, किंग्सवे कैंप में आज दिल्ली पुलिस अपना 75वां स्थापना दिवस मना रही है। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में गृहमंत्री अमित शाह बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए।उन्होंने जाबांज पुलिस कर्मियों को पदक देकर सम्मानित किया। इस दौरान उनके साथ दिल्ली पुलिस कमिश्नर राकेश अस्थाना भी मौजूद रहे।
Advertisement
अमित शाह ने सबसे पहले परेड का बारीकी से निरीक्षण किया और फिर परेड की सलामी ली। इसके बाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस को अगले 5 साल और साथ ही अगले 25 सालों के लिए सुपरिभाषित लक्ष्यों के साथ एक रोडमैप तैयार करना चाहिए।
गृहमंत्री ने कहा, मैं दिल्ली पुलिस को COVID महामारी और दिल्ली दंगों के दौरान निभाई गई भूमिका के लिए बधाई देता हूं, विशेष रूप से दंगों की निष्पक्ष और सख्ती से जांच करने के लिए बधाई देता हूं। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने बीते दिनों कई आतंकी हमलों को अपनी सूझबूझ और सजगता से नाकाम कर दिया।
पुलिस कर्मियों का मनोबल बढ़ाते हुए गृह मंत्री ने कहा कि पुलिस ने कोरोना काल में पहली पंक्ति में रहकर सराहनीय कार्य किया। आठ दशकों में विभिन्न ऊंचाइयों को छुआ। जब देश को आजाद हुए 100 वर्ष पूरे होंगे, तब दिल्ली पुलिस को भी 100 वर्ष हो जाएंगे। बदलते समय के साथ पुलिस भी बदल रही है। कोतवाली से शुरू हुई पुलिस ने समय के साथ खुद को बदल है।
दरअसल, 16 फरवरी यानी आज दिल्ली पुलिस अपना 75वां स्थापना दिवस मना रही है। इसके उपलक्ष्य में दिल्ली पुलिस स्थापना दिवस पर परेड एवं अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया है। हालांकि दिल्ली पुलिस की तरफ से टवीट कर सुबह नौ बजे से कार्यक्रम के लाइव प्रसारण की जानकारी दी गई।
Advertisement