घरेलू स्तर पर आज 64वें दिन भी पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर, जानिए क्या कहते हैं आंकड़े
अंतराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में जारी तेजी के बीच देश में लगातार 64वें दिन भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं देखा गया है
03:34 PM Jan 07, 2022 IST | Desk Team
अंतराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में जारी तेजी के बीच देश में लगातार 64वें दिन भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं देखा गया है। केंद्र सरकार के पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर उत्पाद शुल्क क्रमश: पांच और दस रुपये घटाये जाने की घोषणा चार नवंबर को किए जाने के बाद कीमतों में काफी कमी आयी थी। इसके बाद राज्य सरकार के वैट कम करने के फैसले के बाद दिल्ली में दो दिसंबर को पेट्रोल लगभग आठ रुपये सस्ता हुआ था।
Advertisement
रोजाना होती है कीमतों की समीक्षा
घरेलू बाजार में 64वें दिन भी पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ। राजधानी दिल्ली में वैट कम किए जाने के कारण भारत पेट्रोलियम कार्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) के पंप पर पेट्रोल की कीमत 95.41 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल के दाम 86.67 रुपये प्रति लीटर पर टिके रहे। पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की रोजाना समीक्षा होती है और उसके आधार पर हर दिन सुबह छह बजे से नई कीमतें लागू की जाती हैं।
महानगरों में तेल की कीमतें
दिल्ली 95.41 86.67
मुंबई 109.98 94.14
चेन्नई 101.40 91.43
कोलकाता 104.67 89.79
Advertisement