Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Drone Show : इंडिया गेट पर आसमान में दिखाया गया ‘ड्रोन शो’

स्वतंत्रता सेनानी सुभाष चंद्र बोस के जीवन और विरासत को प्रदर्शित करते हुए शुक्रवार रात इंडिया गेट परिसर के ऊपर ड्रोन शो के जरिये आसमान जगमगा गया।

11:25 PM Sep 09, 2022 IST | Shera Rajput

स्वतंत्रता सेनानी सुभाष चंद्र बोस के जीवन और विरासत को प्रदर्शित करते हुए शुक्रवार रात इंडिया गेट परिसर के ऊपर ड्रोन शो के जरिये आसमान जगमगा गया।

स्वतंत्रता सेनानी सुभाष चंद्र बोस के जीवन और विरासत को प्रदर्शित करते हुए शुक्रवार रात इंडिया गेट परिसर के ऊपर ड्रोन शो के जरिये आसमान जगमगा गया।
Advertisement
आसमान में ड्रोन के जरिये नेताजी सुभाष चंद्र बोस की संघर्ष गाथा को लोग टकटकी लगाए देख रहे थे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को राष्‍ट्रपति भवन से इंडिया गेट के बीच के मार्ग ‘कर्तव्‍य पथ’ का उद्धाटन किया था। उन्होंने इंडिया गेट के पास स्वतंत्रता सेनानी सुभाष चंद्र बोस की 28 फीट ऊंची प्रतिमा का भी अनावरण किया था।
संस्कृति मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी ने शो शुरू होने से कुछ देर पहले ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया था, ‘‘शो के लिए कुल 250 ड्रोन का इस्तेमाल किया जाएगा। इसमें नेताजी के जीवन और विरासत को दिखाया जाएगा।’’
यह शो रात लगभग 8.35 बजे शुरू हुआ था और 10 मिनट तक चला। लोगों ने ड्रोन शो के इन पलों को अपने मोबाइल फोन के कैमरों में कैद करने की कोशिश की।
Advertisement
Next Article