‘जयेशभाई जोरदार’ के प्रमोशन के लिए रणवीर सिंह से अपनाए ये नए हथकंडे, फैंस कर रहे जमकर तारीफ
रणवीर सिंह अक्सर नए और क्रिएटिव आइडियाज सोचते रहते हैं। रणवीर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया हैं। और वीडियो में रणवीर ये कहते दिख रहे हैं की जोरदार ट्वीट्स, जोरदार फिट, जोरदार प्रमोशन।
06:02 PM May 11, 2022 IST | Desk Team
बॉलीवुड के फिट और फाइन एक्टर में एक रणवीर सिंह। जिनकी एनर्जी लेवल का शायद ही कोई मुकाबला कर सकता हैं। वही एक्टर अब अपनी एक और धमाकेदार मूवी लेकर जल्द ही दर्शको को फुल ऑन एंटरटेन करने के लिए तैयार हैं। दरअसल रणवीर सिंह और शालिनी पांडे अभिनीत फिल्म ‘जयेशभाई जोरदार’ सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। ये फिल्म इस शुक्रवार को रिलीज होने वाली हैं। वही अब फिल्म की रिलीज डेट पास आते ही मेकर्स और फिल्म की पूरी टीम फिल्म के प्रमोशन में जुडी हुई है। ऐसे में अब रणवीर सिंह ने फिल्म के प्रमोशन के लिए नया तरीका अपनाया हैं।
Advertisement
एक्टर ने फिल्म प्रमोशन के लिए अपनाए नए तरीके
दरअसल रणवीर सिंह अक्सर नए और क्रिएटिव आइडियाज सोचते रहते हैं। और इस बार भी एक्टर ने अपने फिल्म को प्रमोट करने के लिए कुछ ऐसा ही किया हैं। जहां रणवीर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया हैं। और वीडियो में रणवीर ये कहते दिख रहे हैं की जोरदार ट्वीट्स, जोरदार फिट, जोरदार प्रमोशन। यहां रणवीर सिंह आपके ट्विट्स पढ़ेंगे और आपका जवाब देंगे। वही अब रणवीर सिंह का ये वीडियो फैंस को खूब पसंद आ रहा है। लोग वीडियो को रीट्वीट कर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।
समाज की कड़वी सच्चाई को दिखता हैं ये फिल्म
वही फिल्म की स्टोरी की बात करे तो कॉमेडी ड्रामा से भरपूर इस फिल्म में रणवीर एक गुजराती शाख्स की भूमिका में नजर आने वाले हैं। जहां फिल्म में मज़ाकियें तरीके से समाज की कड़वी सच्चाई से वाकिफ कराया जाएगा। फिल्म में कन्या भ्रूण हत्या और पितृसमाज के घिनौने सच्चाई को दिखाए गयी हैं। वही फिल्म में रणवीर सिंह अपनी एक अजन्मी बच्ची के लिए लड़ते हुए दिखाई देंगे। इस फिल्म में रणवीर सिंह के साथ शालिनी पांडेय मुख्य भूमिका में नजर आने वाली हैं। फिल्म में रणवीर सिंह, शालिनी पांडेय के अलावा बोमन ईरानी और रत्न पाठक शाह भी अहम किरदार में दिखाई देंगी। ये फिल्म 13 मई, 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Advertisement