Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

मुकेश अंबानी को पछाड़ दुनिया के टॉप 10 अरबपतियों की लिस्ट में शामिल हुए गौतम अडानी, जानिए कमाई

अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी की नेटवर्थ रॉकेट की स्पीड से बढ़ रही है। सोमवार को उनकी सभी लिस्टेड कंपनियों के शेयरों में तेजी आई..

04:53 PM Apr 12, 2022 IST | Desk Team

अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी की नेटवर्थ रॉकेट की स्पीड से बढ़ रही है। सोमवार को उनकी सभी लिस्टेड कंपनियों के शेयरों में तेजी आई..

अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी की नेटवर्थ रॉकेट की स्पीड से बढ़ रही है। सोमवार को उनकी सभी लिस्टेड कंपनियों के शेयरों में तेजी आई। इसकी बदौलत अडानी की नेटवर्थ में 8.57 अरब डॉलर यानी करीब 65,091 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई। ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स  के मुताबिक अडानी 118 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ दुनिया के अमीरों की लिस्ट में छठे नंबर पर पहुंच गए।
वहीं मुकेश अंबानी 11वें स्थान पर हैं।  अडानी ग्रुप ने एक झटके में अमेरिकी कम्प्यूटर साइंटिस्ट और इंटरनेट उद्यमी लैरी पेज  और गूगल के को-फाउंडर सर्गेई ब्रिन को पीछे छोड़ दिया।
दुनिया के टॉप 10 अरबपति
Advertisement

ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के मुताबिक दुनिया के टॉप 10 अमीरों की लिस्ट में टेस्ला के एलन मस्क 249 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ पहले स्थान पर हैं। दूसरे स्थान पर अमेजन के जेफ बेकोज हैं। आपको बता दें दुनिया के टॉप 10 रईसों में 8 अमेरिका से, एक फ्रांस और एक भारत से नाम और ये नाम है गौतम अडानी का। वहीं दुनिया के टॉप 10 रईसों में गौतम अडानी औ़र वॉरेन बफेट ही ऐसे दो नाम है जिनकी संपत्ति में इस साल भारी इजाफा हुआ है। वर्ना बाकी रईसों को नुकसान उठाना पड़ा है। 
मुकेश अंबानी अब 11वें नंबर पर खिसक गए
टॉप-10 अरबपतियों की सूची में गौतम अडानी ने सबसे ज्यादा संपत्ति जोड़ा है। इस साल उनकी संपत्ति 41.6 अरब डॉलर बढ़ी है। जबकि, मुकेश अंबानी की संपत्ति में इस साल अब तक केवल 7.45 अरब डॉलर ही बढ़ी है। इस सूची में पहले 10वें नंबर पर मौजूद रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी अब 11वें नंबर पर खिसक गए हैं। बहरहाल गौतम अडानी की संपत्ति में ये इजाफा तब आया है जब रूस यूक्रेन युद्ध, बढ़ती महंगाई और कच्चे तेल में उबाल के चलते दुनियाभर में अस्थिरता का माहौल देखा जा रहा है।
Advertisement
Next Article