ऑनलाइन गेम खेलते हुए 12 साल की लड़की को 15 साल के लड़के से हुआ प्यार,शादी करने के लिए साथ भागे
ऐसा कहा जाता है जब उम्र छोटी होती है तो किसी भी इंसान में ज्यादा समझ नहीं होती है। इसी बात का एक हुबहू सबूत चाइना में देखने को मिला है।
07:06 AM Dec 21, 2019 IST | Desk Team
ऐसा कहा जाता है जब उम्र छोटी होती है तो किसी भी इंसान में ज्यादा समझ नहीं होती है। इसी बात का एक हुबहू सबूत चाइना में देखने को मिला है। जहां पर ऑनलाइन गेम खेलते-खेलते 12 साल की एक लड़की को 15 साल के एक लड़के से प्यार हो गया है। दोनों प्यार के चक्कर में इस कदर आगे बढ़ गए कि इन दोनों ने हकीकत में भी एम-दूसरे को हमसफर बनने का फैसला कर लिया है। इतना ही नहीं दोनों एक-दूसरे से प्यार करने लगे थे और शादी करना चाहते थे इसलिए घर से भी भाग गए।
Advertisement
ऑनलाइन हुई मोहब्बत
बताया जा रहा है कि 12 साल की जिओ झांग की मुलाकात 15 साल के जिओ ली से वीडियो गेम खेलने के वक्त हुई थी। यह दोनों ऑनलाइन गेम खेलते समय आपस में बातचीत हुई। देखते ही देखते दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया। इस बीच एक दिन ऐसा भी आया जब लड़की के पिता ने उसे किसी बात के लिए डांट दिया तो उसे गुस्सा आ गया।
तभी लड़की ने अपना घर छोडऩे का फैसला ले लिया और अपने प्रेमी के साथ रहने का फैसला कर लिया। इस बात से नाराज होकर लड़की के पिता ने पुलिस में दोनों के खिलाफ शिकायत दर्ज कर दी,जिसके बाद इन दोनों बच्चों को टे्रन में ही गिरफ्तार कर लिया गया।
इस दौरान खास बात यह हुई पुलिस के पकड़े जाने के बाद भी यह दोनों एक-दूसरे से अलग होने को बिल्कुल भी तैयार नहीं थे। लड़के ने बताया भी कि वह 18 हजार रुपए कमाता है। जिससे दोनों का गुजारा हो जाएगा। साथ ही दोनों अब रातभर वीडियो गेम भी खेलेंगे। मगर पुलिस ने इन दोनों बच्चों को समझाकर इनके पेरेंट्स के साथ घर वापस भेज दिया।
Advertisement