एक मौका दें ,दिल्ली की तर्ज पर बदल देंगे सरकारी स्कूलों की सूरत...कुरुक्षेत्र में बोले केजरीवाल
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल रविवार को कुरुक्षेत्र में आम आदमी पार्टी की अब बदलेगा हरियाणा रैली में शिरकत करने पहुंचे।
04:26 PM May 29, 2022 IST | Desk Team
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल रविवार को कुरुक्षेत्र में आम आदमी पार्टी की अब बदलेगा हरियाणा रैली में शिरकत करने पहुंचे। इस दौरान केजरीवाल ने हरियाणा के विकास का अपना मॉडल बताया। वहीं उन्होंने जनता से पूछा कि पिछले 7 सालों में कितनी नौकरियां मिली? केजरीवाल ने कहा कि मैंने दिल्ली में लाखों नौकरियां दीं। वहीं हरियाणा सरकार पर आरोप लगाते हुए केजरीवाल ने कहा कि इनसे स्कूल नहीं बनते, इनसे नौकरियां नहीं निकलती और न ही इनसे अस्पताल बनते हैं।
Advertisement
इस दौरान उन्होंने कहा कि दिल्ली के सरकारी स्कूलों में 18 लाख बच्चे पढ़ते हैं जिनका भविष्य पहले अंधकार में था। ऐसे ही हरियाणा में लाखों बच्चों का भविष्य अंधकार में है। केजरीवाल ने कहा कि एक मौका दे दीजिए हरियाणा के सभी सरकारी स्कूलों को बदल कर दिखा दूंगा।
हरियाणा के सभी स्कूलों में सुधार करूंगाः केजरीवाल
सीएम केजरीवाल ने कहा, “मुझे मौका दो, मैं हरियाणा के सभी स्कूलों में सुधार करूंगा। दिल्ली सरकार के स्कूल इसके सबूत हैं। गरीब के बच्चे भी इंजीनियर और डॉक्टर बनेंगे। हमने दिल्ली के निजी स्कूलों को पिछले 7 वर्षों में फीस बढ़ाने की अनुमति नहीं दी। 4 लाख बच्चों ने प्राइवेट स्कूलों से नाम कटवाकर सरकारी में दाखिला लिया है। ट्रंप की पत्नी हमारे स्कूल देखने आईं।”
‘7 सालों में हरियाणा में कितनी नौकरियां मिलीं?’
अरविंद केजरीवाल ने जनता से पूछा से कि पिछले 7 सालों में हरियाणा में कितनी नौकरियां मिलीं। उन्होंने कहा कि मैंने दिल्ली में लाखों नौकरियां दी हैं। वहीं सरकार पर आरोप लगाते हुए केजरीवाल ने कहा कि इनसे स्कूल नहीं बनते, इनसे नौकरियां नहीं निकलतीं और न ही ये अस्पताल बना पाते हैं।
‘भ्रष्टाचार के खिलाफ पार्टी मजबूती से खड़ी’
आप नेता अरविंद केजरीवाल ने कुरुक्षेत्र में कहा, “पंजाब में आप के मंत्री भ्रष्ट थे। कोई नहीं जानता था, मीडिया नहीं जानता था। क्या कोई अन्य पार्टी उसे हटाने के लिए कहेगी। हमने उसे बर्खास्त कर जेल भेज दिया। किसी अन्य पार्टी ने ऐसा नहीं किया है, इसका मतलब यह नहीं है कि उनमें से कोई भी भ्रष्ट नहीं है।”
‘इतनी धूप में आप लोग मेरा इंतजार कर रहे तो…’
सीएम केजरीवाल ने कहा कि कुछ दिन पहले कुछ गुंडे मेरे घर पर हमला करने आए थे। इन्होंने अगले दिन सारे गुंडों का सम्मान किया। उत्तर प्रदेश में किसानों के ऊपर गाड़ी चढ़ा दी गई और इनके आदमी ने उसे बचाने के लिए बड़े-बड़े वकील खड़े कर दिए। उन्होंने कहा कि इतनी धूप में आप लोग मेरा इंतजार कर रहे हैं, मैं भाव विभोर हो गया हूं।
Advertisement