Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Gujarat News: साथी बगैर सात फेरे! दूल्हे के बिना यह दुल्हन खुद से करने जा रही है शादी

किसी भी अन्य भारतीय दुल्हन की तरह क्षमा बिंदु 11 जून को अपनी शादी के लिए तैयारियां कर रही हैं। 24 साल की क्षमा बिंदु ने अपने शादी के लिए जूलरी और लहंगा खरीदने के साथ पार्लर भी बुक किया..

09:06 PM Jun 02, 2022 IST | Desk Team

किसी भी अन्य भारतीय दुल्हन की तरह क्षमा बिंदु 11 जून को अपनी शादी के लिए तैयारियां कर रही हैं। 24 साल की क्षमा बिंदु ने अपने शादी के लिए जूलरी और लहंगा खरीदने के साथ पार्लर भी बुक किया..

किसी भी अन्य भारतीय दुल्हन की तरह क्षमा बिंदु 11 जून को अपनी शादी के लिए तैयारियां कर रही हैं। 24 साल की क्षमा बिंदु ने अपने शादी के लिए जूलरी और लहंगा खरीदने के साथ पार्लर भी बुक किया है। लेकिन हैरानी की बात ये है कि इस शाादी में दूल्हा नहीं होगा और क्षमा खुद के साथ ही शादी करने जा रही हैं। हालांकि इस शादी में मेहमान होंगे, लेकिन उनकी संख्या उतनी नहीं होगी, जितनी आमतौर पर शादियों में देखने के मिलती है। यह खबर के सामने आने के बाद से हर कोई हैरान है। अब क्या है इस अनोखी शादी की वहज आपको बताते हैं। 
Advertisement
क्षमा बिंदु का कहना है कि
बाकी शादियों की तरह इस शादी में भी सारी रस्में होंगी, फेरे होंगे, सिंदूर लगाई जाएगी, लेकिन सिर्फ दूल्हा नहीं होगा। 24 साल की वडोदरा में रहने वाली क्षमा बिंदु खुद से शादी करने वाली हैं। ऐसे में अब इस शादी को गुजरात का पहला आत्म-विवाह या एकल विवाह कहा जा रहा है।
मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, क्षमा बिंदु का कहना है कि, मैं कभी शादी नहीं करना चाहती थी, लेकिन मैं दुल्हन बनना चाहती थी। इसलिए मैंने खुद से शादी करने का यह फैसला लिया है। शायद अपने देश में मैं सेल्फ लव यानी खुद से प्यार करने का एक उदाहरण सेट करने वाली पहली लड़की हूं। क्षमा बिंदु आगे कहती हैं, कि लोग इस तरह की शादी को बिना मतलब का मानते हैं, लेकिन मैं यह बताना चाहती हूं कि लोग उस इंसान से शादी करते हैं, जिसे वह प्यार करते हैं और मैं खुद से प्यार करती हूं, इसलिए मैं खुद से शादी करने जा रही हूं।
 माता-पिता का पूर समर्थन
आपको बता दें, क्षमा बिंदु  के इस फैसले में उनके माता-पिता का पूरी समर्थन है। वो अपनीबेटी के फैसले से खुश हैं। उन्होंने इस शादी के लिए अपने आशीर्वाद भी दे दिया है। इसके अलावा, क्षमा बिंदु ने अपनी शादी के लिए गोत्री के एक मंदिर में 5 मन्नतें भी लिखी हैं, इतना ही नहीं शादी के बाद क्षमा हनीमून के लिए गोवा भी जाएंगी।
Advertisement
Next Article