Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

नवरात्रि 2022 : स्वस्थ रहने के लिए ऐसे करें असली कुट्टू के आटे की पहचान

कुट्टू का मिलावटी आटा खाने से सेहत पर भी बुरा असर पड़ता है। जी हां, इसके सेवन से शरीर में अल्सर, पाइल्स, कैंसर और लीवर से जुड़ी कई गंभीर बीमारियां होने का खतरा बना रहता है। ऐसे में अपनी सेहत और आस्था दोनों को ठीक रखने के लिए जानिए कैसे करें असली और नकली कुट्टू के आटे की पहचान।

04:30 PM Apr 07, 2022 IST | Desk Team

कुट्टू का मिलावटी आटा खाने से सेहत पर भी बुरा असर पड़ता है। जी हां, इसके सेवन से शरीर में अल्सर, पाइल्स, कैंसर और लीवर से जुड़ी कई गंभीर बीमारियां होने का खतरा बना रहता है। ऐसे में अपनी सेहत और आस्था दोनों को ठीक रखने के लिए जानिए कैसे करें असली और नकली कुट्टू के आटे की पहचान।

इन दिनों यानी चैत्र नवरात्रि में माता रानी की पूजा की जा रही। भक्त मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए पूरे नौ दिनों तक फलाहार के लिए कुट्टू के आटे का सेवन करते हैं। इसे मेडिकल में  फैगोपाएरम एफक्‍यूलैंटम के नाम से जाना जाता है। जबकि अंग्रेजी में इसे बकव्‍हीट कहते हैं। नवरात्रि के दिनों में कुट्टू के आटे की डिमांड सबसे ज्यादा बढ़ जाती है जिस वजह से  मुनाफाखोर भी कुट्टू के आटे में मिलावट करके उसे बेचना शुरु कर देते हैं।  
Advertisement
कुट्टू का मिलावटी आटा खाने से सेहत पर भी बुरा असर पड़ता है। जी हां, इसके सेवन से शरीर में अल्सर, पाइल्स, कैंसर और लीवर से जुड़ी कई गंभीर बीमारियां होने का खतरा बना रहता है। ऐसे में अपनी सेहत और आस्था दोनों को ठीक रखने के लिए जानिए कैसे करें असली और नकली कुट्टू के आटे की पहचान।
ऐसे करें कुट्टू के आटे में मिलावट की पहचान 
-कुट्टू के आटे का रंग गहरा भूरा होता है। इस आटे के खराब होने या इसमें मिलावट होने पर सबसे पहले उसका रंग बदल जाता है। इस स्थिति में कुट्टू के आटे का रंग ग्रे या हल्‍का हरा हो सकता है।
-खराब या फिर मिलावटी कुट्टू का आटा गूंथते समय हमेशा बिखर जाता है।
-कुट्टू का आटा खरीदने से पहले सबसे पहले उसे छूकर देख लें। यदि आटा खुरदुरा हुआ है  और इसमें बीच-बीच में काले दाने नजर आ रहे हैं तो इस आटे को आप अपने घर नहीं लेकर जाए। क्योंकि इस आटे में फगंस लगी होने के कारण खराब हो गया है।
-कुट्टू एक प्रकार का अनाज है जोकि ठंडे इलाकों में मिलता है। इसको ज्यादा दिनों तक  स्टोर करके रखने से इसमें फंगस की परेशानी हो सकती हैं। इसी कारण इसे काफी लंबे समय तक स्टोर करने की सलाह नहीं दी जाती है। 
इन बातों का भी रखें ध्यान:-
-कुट्टू के आटे को यूज करने से पहले इसे एक बार जरूर छान लें। 
-कुट्टू के आटे को गूंथते समय इसमें सेंधा नमक सीधा डालने की बजाए पानी में मिक्स करके ही डालें।
-नवरात्रि के दिनों में हमेशा पैकिंग वाला आटा खरीदें। इससे आटे में मिलावट की संभावना कम रहती है। साथ ही खुला आटा खरीदने से बचें।
Advertisement
Next Article