सावधान:अगर आपको भी है उंगली चटकाने की आदत तो फौरन बदल लीजिये
हाथ की उंगलियां सबको ही चटकाना अच्छा लगता है। हाथ या उंगलियों में जब भी दर्द होता है तो हम सब ही उन्हें चटकाना शुरु हो जाते हैं ताकि उन्हें आराम मिल जाए।
12:13 PM Jun 19, 2019 IST | Desk Team
हाथ की उंगलियां सबको ही चटकाना अच्छा लगता है। हाथ या उंगलियों में जब भी दर्द होता है तो हम सब ही उन्हें चटकाना शुरु हो जाते हैं ताकि उन्हें आराम मिल जाए। अगर आप सब भी अपनी उंगलियों के साथ ऐसा ही कुछ करते हैं तो संभल जाइए। हम ऐसा इसलिए बोल रहे हैं क्योंकि उंगलियों काे चटकाना आपकी सेहत के लिए बुरा हो सकता है।
Advertisement
डॉक्टर्स की मानें तो वह कहते हैं कि हाथ या पैर की उंगलियां चटकाने से हड्डियां कमजोर हो जाती हैं। इतना ही नहीं काम करने की ताकत भी ऐसा करने से कम हो जाती है। अगर आप भी अपनी उंगलियों को चटकाते हैं तो इस आदत काे आज ही बदल दीजिए।
अगर आप भी उंगलियों को चटकाते हैं तो इससे एक गंभीर बीमारी हो सकती है। हम सबके शरीर में ज्वॉइंट होते हैं और उन ज्वॉइट में एक खास तरह को लिक्विड होता है जो हमारी हड्डियों के लिए बहुत अच्छा होता है। दरअसल यह लिक्विड हड्डियों केे एक दूसरे के साथ जोड़ता है। शरीर में जो यह लिक्विड होता है इसका नाम synovial fluid है।
जिस तरह साइकल को चलाने में ग्रीस की जरूरत होती है उसी तरह से हमारे शरीर में भी ग्रीस के तौर पर यह synovial fluid काम करता है। इसका मतलब यह है कि हड्डियों एक दूसरे के साथ रगड़ खाने से रोकता है। कार्बन डाई ऑक्साइड इस लिक्विड में गैस के जरिए बनता है और वह इसेस बुलबुले बन जाता है। आप अपनी हड्डियों को चटकाते हैं तो ऐसा करने से बुलबुल जो बने होते हैं वह फूट जाते हैं। उसके बाद आपके शरीर में समस्या आनी शुरु हो जाती है।
गठिया हो सकता है इससे
एक्सपर्ट कहते हैं कि अगर आप अपनी उंगलियां चटकाते हैं तो उससे आपको गठिया की परेशानी हो सकती है। यह एक अध्ययन में पता चला है। यह तो हम जानते ही हैं कि हमारे शरीर में सारी हडि्डयां एक लिगामेंट से जुड़ी हुईं हैं।
अगर आप अपनी उंगलियों को बार-बार चटकाते रहते हैं तो इससे शरीर के अंदर synovial fluid लिक्विड कम हो जाएगा। इसके साथ ही यह आदत आपको हमेशा है तो फिर आपको पूरी जिंदगी के लिए गठिया की परेशानी हो सकती है।
सूजन आ सकती है उंगलियों में
अध्ययन में पता चला है कि सूजन भी उंगलियों को चटकाने से आ सकती है। इतना ही नहीं सूजन की परेशानी सॉफ्ट टिश्यूज में भी आ सकती है।
अध्ययन में पता चला है कि अगर आप हमेशा ही उंगलियों को चटकाते रहते हैं तो आपकी उंगलियां काम करना बंद कर सकती हैं।
Advertisement