नाइजर में छाया आतंक का साया, बंदूकधारियों ने किया सीमा पास के गांवों पर हमला, 137 लोगों ने गंवाई जान
माली से लगी नाइजर की अशांत सीमा के पास स्थित गांवों में मोटरसाइकिल सवार बंदूकधारियों ने हमला कर दिया जिसमें कम से कम 137 लोग मारे गए।
10:10 AM Mar 23, 2021 IST | Desk Team
माली से लगी नाइजर की अशांत सीमा के पास स्थित गांवों में मोटरसाइकिल सवार बंदूकधारियों ने हमला कर दिया जिसमें कम से कम 137 लोग मारे गए। सरकार ने इसे हाल ही में हुई सबसे घातक हिंसा करार दिया। सरकार के प्रवक्ता अब्दुर्रहमाने जकरिया ने रविवार को हुए इस हमले की पुष्टि सोमवार को की। नाइजर की संवैधानिक अदालत ने इसी दिन मोहम्मद बजूम की चुनाव में जीत की पुष्टि भी की थी। नाइजर में चुनाव फरवरी में हुए थे।
Advertisement
बजूम देश के नए राष्ट्रपति होंगे। वह दो अप्रैल को राष्ट्रपति पद का कार्यभार संभालेंगे। गौरलतब है कि जनवरी में देश के पश्चिम में स्थित तोंकम्बंगौ और जरौमदारे गांव में भी हमला किया गया था, जिसमें कम से कम 100 लोग मारे गए थे। उस दिन नाइजर ने 21 फरवरी को राष्ट्रपति चुनाव कराए जाने की घोषणा की थी। वहीं करीब एक सप्ताह से भी कम पहले हुए हमले में कम से कम 66 लोग मारे गए थे। नाइजर में हाल ही में हुए हमलों की किसी आतंकवादी संगठन ने जिम्मेदारी नहीं ली है।
Advertisement