Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

दुष्कर्म मामले में BJP नेता मनजिंदर ने कांग्रेस और प्रियंका पर साधा निशाना, हम अल्पसंख्यक इसलिए दोनों चुप

अलवर जिलें में एक एक मूक बधिर 15 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म मामले में भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने गहलोत सरकार और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा पर निशाना साधा है

12:59 PM Jan 14, 2022 IST | Desk Team

अलवर जिलें में एक एक मूक बधिर 15 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म मामले में भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने गहलोत सरकार और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा पर निशाना साधा है

राजस्थान के अलवर जिलें में एक एक मूक बधिर 15 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म मामले में भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने गहलोत सरकार और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा पर निशाना साधा है। सिरसा ने कहा, हम अल्पसंख्यक है इसलिए प्रियंका गांधी और राज्य सरकार चुप है या उनको हमसे नफरत है, इसलिए चुप है। इस मामले में नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म करके उसे जख्मी हालत में हाइवे पर फेंक दिया गया था। फिलहाल पीड़ित की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है। इस घटना पर भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा बोले, नाबालिक बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ और डॉक्टर उसको निर्भया जैसा ही घटना मान रहे हैं, लेकिन अभी तक राजस्थान की पुलिस मौन धारण की हुई है और उन दरिंदो को पकड़ नहीं पा रही है।
Advertisement
गांधी परिवार आज चुप क्यों हैं ? : सिरसा 
भाजपा नेता ने कहा मेरी बच्ची के माता पिता से भी बात हुई है जिनको मिलने मैं जयपुर भी जा रहा हूं। मुझे बहुत दुख और खेद के साथ कहना पड़ रहा है। हम अल्पसंख्यक है इसलिए प्रियंका गांधी और सरकार चुप है या उनको हमसे नफरत है इसलिए चुप है। उन्होंने आगे राजस्थान सरकार और गांधी परिवार को निशाने पर लेते हुए कहा कि, गांधी परिवार आज चुप क्यों हैं ? मैं पंजाब के मुख्यमंत्री चन्नी से भी पूछता हूं आप क्यों चुप हैं ? हमें पीड़ित लड़की के माता पिता के साथ आज खड़ा होना चाहिए। कांग्रेस चुप रह सकती है लेकिन हम चुप नहीं रहेंगे। हम लड़ाई लड़ेंगे और इंसाफ दिलाएंगे। 
पुलिस दोषियों को पकड़ने का कर रही है प्रयास 
दुष्कर्म मामले पर सिरसा ने कहा कि, हम सरकार पर दबाब बनाएंगे कि वह दोषियों को पकड़ने के लिए मजबूर हो जाएंगे। इससे पहले मामले की जानकारी मिलते ही अस्पताल में नाबालिग के परिजनों से मिलने राज्य बाल आयोग की अध्यक्ष संगीता बेनीवाल सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री टीकाराम जूली, महिला एवं बाल विकास मंत्री ममता भूपेश एवं कई आला अधिकारी पहुंचे थे। राजस्थान पुलिस भी दोषियों को पकड़ने के प्रयास में लगी हुई है।
Advertisement
Next Article