Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

‘इंडियन आइडल 12’ की सिंगर सायली कांबले ने अपने बॉयफ्रेंड धवल के साथ रचाई शादी

सायली और धवल ने 24 अप्रैल को महाराष्ट्रीयन रीति-रिवाज़ से शादी की है। और उनकी मराठी दुल्हा-दुल्हन बने तस्वीरें हर किसी का ध्यान खींच रही है। सायली कांबले की शादी बिल्कुल सादे समारोह के बीच की गई थी।

11:14 AM Apr 25, 2022 IST | Desk Team

सायली और धवल ने 24 अप्रैल को महाराष्ट्रीयन रीति-रिवाज़ से शादी की है। और उनकी मराठी दुल्हा-दुल्हन बने तस्वीरें हर किसी का ध्यान खींच रही है। सायली कांबले की शादी बिल्कुल सादे समारोह के बीच की गई थी।

इंडियन आइडल 12 की सिंगर सायली कांबले ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड धवल के साथ शादी रचा ली है। बता दें, जानी-मानी सिंगर सायली कांबले की शादी की फोटोज़ सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। सायली और धवल ने 24 अप्रैल को महाराष्ट्रीयन रीति-रिवाज से शादी की है। और उनकी मराठी दुल्हा-दुल्हन बने तस्वीरें हर किसी का ध्यान खींच रही है। सायली कांबले की शादी बिल्कुल सादे समारोह के बीच की गई थी।
Advertisement
सायली कांबले दुल्हन बनी काफी खूबसूरत दिखाई दे रहीं है। बताया जा रहा है फ्यूशिया पिंक बॉर्डर वाली पीली साड़ी में सायली दुल्हन के रूप में काफी सुंदर लग रही हैं। उन्होंने साड़ी के साथ बैंगनी रंग की शॉल कैरी करके अपने ब्राइडल आउटफिट को कंप्लीट किया। साड़ी के साथ सायली के डबल लेयर्ड नेकपीस, डिजाइनर कमरबंद और ग्रीन कलर की चूड़ियां उनके ब्राइडल लुक में चार चांद लगा रहे हैं। दुल्हन की जोड़े में सायली काफी खुश नज़र आ रही हैं। सिंगर के चेहरे पर शादी का ग्लो साफ देखा जा सकता है। वहीं, धवल सफेद कुर्ता-पायजामा और मैचिंग पगड़ी पहने हुए हैंडसम लग रहे हैं।
बता दें, सायली कांबले  की शादी के कुछ वीडियोज़ सामने आए हैं, जिसमें वो काफी खुश नज़र आ रही हैं। तो वहीं वीडियो में देखा जा सकता है कि धवल और सायली मंडप में एक-दूसरे को वरमाला पहना रहे हैं। शादी के वीडियो में मेहमान फेमस नासिक ढोल और तुरही पर नाचते भी दिख रहे हैं। इससे पहले सायली ने सोशल मीडिया पर अपने प्री-वेडिंग फोटोशूट से रोमांटिक फोटोज़ भी शेयर की थीं।

साथ ही आपको ये भी बता दें कि दोनो की 22 अप्रैल को मेहंदी सेरेमनी तो 23 अप्रैल को हल्दी सेरेनमी हुई थी। सायली और धवल ने पिछले साल दिसंबर में सगाई कर ली थी। धवन ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इंगेजमेंट सेरेमनी की फोटोज़ भी शेयर कीं थी, जो जमकर वायरल हुईं थी।
बता दें, सायली कांबले ‘इंडियन आइडल 12’ की सेकेंड रनर-अप रह चुकी है। और इन दिनों वो ‘सुपरस्टार सिंगर सीजन 2’ में कैप्टन के रूप में नज़र आ रही हैं, जिसका प्रीमियर 23 अप्रैल से सोनी टीवी पर शुरू भी हो चुका है। अपने नए शो के प्रीमियर के एक दिन बाद 24 अप्रैल को सायली शादी के बंधन में बंध गई हैं।
Advertisement
Next Article