राम भक्तों के लिए IRCTC लाया है 'श्री रामायण यात्रा' ट्रैन पैकेज, यहां जाने इसके बारें मे सबकुछ
रेलवे अपने यात्रियों के लिए समय-समय पर घूमने के लिए कई सुविधाएं लेकर आता रहता है।इस तरह रेलवे अपने यात्रियों के लिए एक मैजदार पैकैज आया हैं..
02:56 PM May 05, 2022 IST | Desk Team
रेलवे अपने यात्रियों के लिए समय-समय पर घूमने के लिए कई सुविधाएं लेकर आता रहता है।इस तरह रेलवे अपने यात्रियों के लिए एक मैजदार पैकैज आया हैं। रेलवे द्वारा चलाई जाने वाली पहली भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन है। इस ट्रेन का संचालन इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन यानी IRCTC द्वारा किया जा रहा है।
Advertisement
यह देश की पहली ऐसी ट्रेन है जो दो देशों को जोड़ने का काम करेगी। यह भारत से चलकर हमारे पड़ोसी देश नेपाल श्री रामायण यात्रा ट्रेन भी जाएगी। यात्रियों को ट्रेन के जरिए माता सीता के जन्म स्थान जनकपुर जाने का मौका मिलेगा। बता दें कि जनकपुर में विश्व प्रसिद्ध राम जानकी मंदिर है। इसी के साथ आपको ये भी बता दें कि रेलवे ने इस ट्रेन के ट्रैवलिंग का पूरा रूट बताया है। साथ ही इसमें यात्रा के फीस की जानकारी भी दी है।
ट्रैन में इन जगहों में घूमने का मिलेगा मौका-
यह ट्रेन 8000 किलोमीटर का सफर तय करेगी। इस सफर के दौरान यह ट्रेन भारत के 8 राज्यों को कवर करेगी। साथ ही यह भारत के साथ-साथ नेपाल घूमने का भी मौका देगी. भारत के 8 राज्यों में उत्तर प्रदेश , बिहार , मध्य प्रदेश , महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश में घूमने का मौका मिलेगा। जहां आप यूपी के अयोध्या के श्री राम जन्मभूमि मंदिर, हनुमान गढ़ी,भरत हनुमान मंदिर। इसके बाद नेपाल के जनकपुर में श्री राम जानकी मंदिर जाएगी। इसके बाद बिहार के सीतामढ़ी में आपको जानकी मंदिर और पुराना धाम घूमने का मौका मिलेगा।
इसके बाद ट्रेन चित्रकूट जाएगी जहां आपको सती अनुसुइया मंदिर, गुप्त गोदावरी और रामघाट के दर्शन करने का अवसर मिलेगा। इसके आलावा बहुत से धार्मिक स्थल हैं जो आपको इस यात्रा के दौरान दर्शन का लाभ मिल सकता है।
यात्रा के शुरू और खत्म होने का समय-
यह पूरी यात्रा 8000 किलोमीटर की है। यात्रा दिल्ली के सफदरजंग रेलवे स्टेशन से 21 जून को शुरू होगी। और इसके बाद यह यात्रा 18 दिनों तक चलेगी। नइसमें यात्रियों को थर्ड एसी में ट्रैवल करने का मौका मिलेगा। इस ट्रेन में 600 यात्री ट्रैवल करेंगे। और ट्रेन में पैंट्री कार की भी सुविधा मिलेगी। इसी के साथ ट्रेन में गार्ड भी मौजूद होंगे जो यात्रियों की सुरक्षा के लिए तैनात किए जाएंगे। इस ट्रेन की बुकिंग आप IRCTC की ऑफिशियल वेबसाइट पर करवा सकते हैं। यात्रा के लिए आपको 62, 370 प्रति व्यक्ति देना होगा।
Advertisement