IPL2022: मैच के बाद जॉन्टी रोड्स ने छुए सचिन तेंदुलकर के पैर, वीडियो हुई वायरल
पंजाब के खिलाफ मुंबई का मैच खत्म होने के बाद मैदान पर कुछ ऐसा हुआ जिसकी चर्चा चारों तरफ हो रही है और उसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
12:50 PM Apr 15, 2022 IST | Desk Team
आईपीएल 2022 में मुंबई इंडियंस की टीम के लिए अभी तक कुछ भी अच्छा नहीं हो रहा है। सीजन के पहले 5 मुकाबले खेलने के बाद भी टीम को अपनी पहली जीत की तलाश है तो वहीं इन्ही 5 मैचों में मुंबई को दो बार स्लो ओवर रेट की सजा मिल चुकी है और इसके खिलाडी लाखों का जुर्माना भर चुके हैं। पंजाब के खिलाफ खेले मुंबई के आखरी मैच में भी उन्हें हार के साथ स्लो ओवर रेट का हर्जाना भरना पड़ा था जिससे खिलाडियों के साथ साथ फैंस भी निराश थे। लेकिन इसी मैच के खत्म होने के बाद कुछ ऐसा नज़ारा दिखा की सभी फैंस हार का गम भूल गए।
Advertisement
पंजाब के खिलाफ मुंबई का मैच खत्म होने के बाद मैदान पर कुछ ऐसा हुआ जिसकी चर्चा चारों तरफ हो रही है और उसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल, पंजाब के फील्डिंग कोच जॉन्टी रॉड्स मैच के बाद मुंबई इंडियंस के मेंटॉर सचिन तेंदुलकर से मिलने पहुंचे और इस दौरान वो उनका पैर छूने लगे। लेकिन तुरंत ही सचिन तेंदुलकर ने नीचे झुककर उनके हाथ पकड़ लिए। हालांकि कुछ देर तक रोड्स उनके पैर छूने की कोशिश करते रहे मगर तेंदुलकर ने उन्हें ऐसा नहीं करने दिया।
आपको बता दें कि जोन्टी रॉड्स की गिनती दुनिया के सबसे बेहतरीन फील्डर्स में की जाती है। वह अपने समय में दक्षिण अफ्रीका टीम के सबसे जरुरी खिलाड़ियों में से एक थे और अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बेहतरीन कैच पकड़े हैं साथ ही उनके खाते में कुछ बेहतरीन रन आउट भी हैं। जोन्टी इससे पहले मुंबई इंडियंस की टीम मैनेजमेंट का हिस्सा था, ऐसे में दोनों की बॉन्डिंग भी शानदार है।
Advertisement