Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

जे.पी. के संपूर्ण क्रांति और डॉ. लोहिया के सप्तक्रांति के वाहक है चिराग पासवान: डॉ. सत्यानंद शर्मा

जे.पी. के संपूर्ण क्रांति और डॉ. लोहिया के सप्तक्रांति के वाहक है चिराग पासवान।लोक नायक जयप्रकाश नारायण ने सन् 1974 के नवम्बर माह में कहा था

06:15 PM Jun 05, 2022 IST | Desk Team

जे.पी. के संपूर्ण क्रांति और डॉ. लोहिया के सप्तक्रांति के वाहक है चिराग पासवान।लोक नायक जयप्रकाश नारायण ने सन् 1974 के नवम्बर माह में कहा था

पटना : जे.पी. के संपूर्ण क्रांति और डॉ. लोहिया के सप्तक्रांति के वाहक है चिराग पासवान।लोक नायक जयप्रकाश नारायण ने सन् 1974 के नवम्बर माह में कहा था कि डॉ. लोहिया का सप्तक्रांति ही संपूर्ण क्रांति है। यह बात आज संपूर्ण क्रांति दिवस पर राजीव नगर में आयोजित संपूर्ण क्रांति विचार मंच के सभा को सम्बोधित करते हुए,जे.पी.सेनानी और लोजपा-(रा) के वरिष्ठ नेता डॉ. सत्यानंद शर्मा ने कहा कि भ्रष्टाचार मिटाने, नया बिहार बनाने का संकल्प 1974 के आंदोलन में लिया गया था।
 हम सब लोग वर्षो जेल में रहे आपातकाल की क्रूरता झेले परन्तु जब देश और प्रदेश में सत्ता बदला। चुने चुनाये नेता सत्तासीन हुए तो सब भूल गए। भ्रष्टाचार मिटाने के बजाये भ्रष्टाचार में संलिप्त हो गए। कारण रहा संपूर्ण क्रांति दम तोड़ दिया सत्ता बदला, व्यवस्था नही बदला। इसी व्यवस्था को बदलने का सतत् प्रयास चिराग पासवान कर रहे है। भुलभुत संरचना के पुर्ननिर्माण का प्रयास कर रहे है। जाहिर सी बात है कि सत्तासीन नेताओं को चिराग पासवान की बातें अच्छी नही लग रही है। सभा की अध्य्क्षता जे.पी. सेनानी अरविन्द सिंह ने किया।
सभा को युवा लोजपा-(रा.) के राष्ट्रीय महासचिव अनिल कुमार पासवान ने सम्बोधित करते हुए कहा कि 1974 के जे.पी. आन्दोलन से सत्ता बदला व्यवस्था नही बदला।जब तक व्यवस्था नही बदलेगा तब तक परिवर्तन नही होगा। चिराग पासवान व्यवस्था परिवर्तन के लिए संघर्ष कर रहे है। सभा को दिलीप यादव,नन्द किशोर यादव,प्रो.बेनी माधव,जे.पी. सेनानी अमर कुमार श्रीवास्तव, मदन साव सहित अनेकों वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किया।
Advertisement

गुर्जर समुदाय से थे पृथ्वीराज चौहान? शामली में Prithviraj Chauhan की मूर्ति को लेकर छिड़ा विवाद

Advertisement
Next Article