For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

MMS लीक मामले के बाद क्रॉप टॉप में तिरंगा फहराकर बुरी तरह ट्रोल हुईं कच्चा बादाम गर्ल अंजलि अरोड़ा

लॉकअप स्टार अंजलि अरोड़ा एक बार फिर से ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई हैं। हाल ही में अंजलि अरोड़ा क्रॉप टॉप पहनकर तिरंगा फहराती दिखीं। जिसके बाद से ही फैंस अंजलि अरोड़ा को खरीखोटी सुना रहे हैं। सोशल मीडिया पर हाल ही में कच्चा बादाम गर्ल का एक MMS भी लीक हो गया था।

11:50 AM Aug 16, 2022 IST | Desk Team

लॉकअप स्टार अंजलि अरोड़ा एक बार फिर से ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई हैं। हाल ही में अंजलि अरोड़ा क्रॉप टॉप पहनकर तिरंगा फहराती दिखीं। जिसके बाद से ही फैंस अंजलि अरोड़ा को खरीखोटी सुना रहे हैं। सोशल मीडिया पर हाल ही में कच्चा बादाम गर्ल का एक MMS भी लीक हो गया था।

mms लीक मामले के बाद क्रॉप टॉप में तिरंगा फहराकर बुरी तरह ट्रोल हुईं कच्चा बादाम गर्ल अंजलि अरोड़ा

सोशल मीडिया पर
कच्चा बादाम गर्ल के नाम से मशहूर अंजलि अरोड़ा कंगना रनौत के शो लॉकअप में भी नजर
आ चुकी हैं। अंजलि हमेशा ही किसी ना किसी वजह से विवादों में घिरी रहती हैं। हालांकि
लॉकअप के बाद अंजलि काफी लाइमलाइट में बटोरती रहती हैं। हाल ही में अंजलि अरोड़ा
का एक MMS लीक हुआ था। कच्चा बादाम गर्ल के इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर सभी को हैरान कर
दिया था। मगर एक बार फिर अंजलि ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई है।

दरअसल, स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अंजलि अरोड़ा
तिरंगा फहराती दिखीं थीं। इस दौरान अंजलि अरोड़ा ने अपने आउटफिट को लेकर ट्रोलर्स
का शिकार बन गई हैं। सोशल मीडिया पर अंजलि
अरोड़ा का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह अपने हाथों में तिरंगा थामे व्हाइट कलर के क्रॉप टॉप में पैपराजी के सामने
जमकर पोज देती दिखाई दे रही हैं।

अंजिल अरोड़ा का यह स्पॉटेड वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है लेकिन
अदाकारा का ये वीडियो फैंस को बिल्कुल रास नहीं आ रहा है। अंजिल के इस अंदाज को
लेकर लोगों ने ट्रोल करना शुरु कर दिया है। सोशल मीडिया यूजर्स का मानना है कि अंजलि
वीडियो में तिरंगा नहीं बल्कि अपना फिगर दिखाने की कोशिश कर रही हैं।

वीडियो पर भी लोग अपने तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे है और अंजलि को जमकर
लताड़ भी लगा रहे हैं। एक यूजर ने कॉमेंट में लिखा, ये लड़की मीडिया के सामने
तिरंगे का अपमान कर रही है। इसे कोई कुछ भी नहीं बोल रहा है। एक दूसरे यूजर ने
लिखा, ये लड़की अश्लीलता की सारी हदें पार कर चुकी है। इसके हाथ
में तिरंगा अच्छा नहीं लग रहा है।

Lock Upp fame Anjali Arora finally introduces her boyfriend, Akash  Sansanwal; a look at their love-filled pictures | The Times of India

गौरतलब है कि अंजलि ने बीते दिनों अपने लीक MMS पर खुलकर बात
करते हुए बताया था कि उनके बॉयफ्रेंड आकाश संसनवाल को अभी भी इस लीक MMS पर भरोसा नहीं है। उन्होंने कहा, आकाश संसनवाल मुझ पर भरोसा करता है। वो जानता है कि ये
एमएमएस फालतू है। आकाश संसनवाल के परिवार ने साइबर क्राइम में इस वीडियो की शिकायत
की है। अब मेरे बॉयफ्रेंड से ऐसी चीजें बर्दाश्त नहीं हो रही हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Advertisement
×