Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

केशव महाराज और अयाबोंगा खाका को मिला 'प्लेयर ऑफ़ थे ईयर' का अवार्ड, जानिए और किसे मिले अवार्ड

साउथ अफ्रीका क्रिकेट अवार्ड्स में केशव महाराज और तेज़ गेंदबाज़ अयाबोंगा खाका को साल 2021-22 के लिए सर्वश्रेष्ठ पुरुष और महिला क्रिकेटर चुना गया। इनके अलावा कागिसो रबाडा,डेविड मिलर और जानेमन मलान को भी अवार्ड से नवाजा गया।

12:03 PM Aug 16, 2022 IST | Desk Team

सोमवार को क्रिकेट साउथ अफ्रीका अवार्ड में स्पिन गेंदबाज़ केशव महाराज को पुरुष वर्ग में साल का सबसे बेस्ट क्रिकेटर चुना गया। वहीँ महिला वर्ग में तेज़ गेंदबाज़ अयाबोंगा खाका को ‘प्लेयर ऑफ़ द ईयर’ चुना गया। महाराज ने तीनो फॉर्मेट में 71 विकेट लिए, जिसमें वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट हैट्रिक और दो सात विकेट हॉल शामिल हैं। वहीँ खाका इस साल की शुरुआत में महिला विश्व कप में संयुक्त रूप से चौथे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज थीं। वहीँ ‘वनडे प्लेयर ऑफ़ द ईयर’ जानेमन मलान को चुना गया। टी20 में एडेन मार्करम को प्लेयर ऑफ़ द  ईयर का अवार्ड दिया गया। वहीँ टेस्ट क्रिकेट में स्टार गेंदबाज़ कागिसो रबाडा को ‘टेस्ट प्लेयर ऑफ़ द ईयर’ का अवार्ड दिया गया। रबाडा ने 2021-22 में 8 टेस्ट मैचों में 19.34 की औसत से 43 विकेट चटकाए है। रबाडा की शानदार गेंदबाज़ी के बदौलत साउथ अफ्रीका भारत, वेस्टइंडीज और न्यूज़ीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज जीतने में सफल हो पाया था। वहीँ जानेमन मलान ने 17 वनडे मैचों में 50 की औसत से रन बनाए है। वहीँ मार्करम ने पुरे सीजन में टी20i में 391 रन बनाए है। मार्करम का टी20 विश्व कप काफी शानदार रहा था। 
इनके अलावा मार्को यानसेन और डेविड मिलर को भी अवार्ड मिले हैं। लेफ्ट आर्म तेज़ गेंदबाज़ मार्को यानसेन को ‘न्यूकमर अवॉर्ड’ दिया गया है। वहीँ डेविड मिलर को ‘फैंस प्लेयर ऑफ द ईयर’ चुना गया है। वहीँ महिला वर्ग में एल. वोलवार्ड को ‘वनडे प्लेयर ऑफ़ द ईयर’ चुना गया और लिजेली ली को टी20 प्लेयर ऑफ़ द ईयर अवार्ड दिया गया। डेवाल्ड ब्रेविस को भी अवार्ड जीतने में सफल रहे, उन्हें अंडर-19 प्लेयर ऑफ़ द ईयर चुना गया। 
Advertisement
Next Article