टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

सफेद शहद सेहत के लिए है फायदेमंद, जानें इसके फायदे

शहद सेहत के लिए बहुत लाभकारी औषधि के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। शरीर पर अलग तरह से शहद असर करता है। खून में लाल रक्त कोशिकाओं की संख्या पर शहद

01:03 PM Jan 27, 2020 IST | Desk Team

शहद सेहत के लिए बहुत लाभकारी औषधि के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। शरीर पर अलग तरह से शहद असर करता है। खून में लाल रक्त कोशिकाओं की संख्या पर शहद

शहद सेहत के लिए बहुत लाभकारी औषधि के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। शरीर पर अलग तरह से शहद असर करता है। खून में लाल रक्त कोशिकाओं की संख्या पर शहद को गुनगुने पानी में मिलाकर पीने से लाभ मिलता है। 
शरीर के अलग-अलग अंगों को लाल रक्त कोशिकाएं मुख्य रूप से खून में ऑक्सीजन पहुंचाती हैं। खून में हीमोग्लोबिन का स्तर शहद और गुनगुने पानी का मिश्रण बढ़ाता है। शरीर में इससे एनीमिया या खून की कमी नहीं होती है। ऐसा ही सफेद शहद होता है जो सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। 
सफेद शहद क्या होता है
गहरे रंग वाले शहद की तुलना में सफेद शहद बहुत ही पौष्टिक होता है। सफेद शहर हर मौसम व हर फूल से नहीं मिलता है। अल्फाल्फा, फायरवेड और सफेद तिपतिया घास फूलों से ही सफेद शहद प्राप्त होता है। फ्लेवोनाइड्स और फेनालिक नाम के यौगिक और एंटीऑक्सिडेंट्स सफेद शहद में मिलते हैं। फ्री रेडिकल्स से लड़ने में शरीर की मदद यह तत्व करते हैं। साथ ही क्षति से बचाने में भी कोशिका की मदद यह करते हैं।
कफ-खांसी जैसी बीमारियों में शहद को दवा के तौर पर उपयोग किया जाता है। गले में खराश को शहद दूर करता है साथ ही खांसी को भी ठीक करता है। इतना ही नहीं शहद पाचन संबंधी परेशानियों में भी सहायक होता है। दस्त और अल्सर जैसे पाचन संबंधी परेशानियों के इलाज में शहद फायदेमंद होता है। 
नीम, काली मिर्च, शहद और हल्दी का सेवन सर्दी-जुकाम जैसी समस्याओं में मददगार होता है। दिल की बीमारी में भी शहद सहायक होता है। एक अनार के ताजे रस में एक बड़ा चम्मच शहद मिलाकर पीने से दिल की बीमारियों में फायदा मिलता है। त्वचा को सुंदर और त्वचा के घावों को ठीक करने में भी शहद सहायक होता है। 
सफेद शहद में मीठापन ज्यादा होता है। इसी वजह से इसका सेवन लोग ज्यादा कर लेते हैं जिसकी वजह से कई बार नुकसानदायक हो जाता है। शरीर में फ्रक्टोज नाम के तत्व की मात्रा शहद का ज्यादा सेवन करने से बढ़ती है। छोटी आंतों की जो पोषक तत्वों को सोखने की क्षमता को यह कम कर देता है और इसी वजह से शरीर में कमजोरी होनी शुरु हो जाती है। 
शहद का ज्यादा सेवन करने से शरीर में शुगर का लेवल भी बढ़ जाता है। शहद काे काफी समय तक खाने से फूड प्वाइजनिंग हो जाती है। यह परेशानी बच्चों में ज्यादा जल्दी होती है। एक साल से कम बच्चों को शहद नहीं देना चाहिए। 
Advertisement
Advertisement
Next Article