Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

गर्मियों में भोजन में जरूर शामिल करें दही, मिलेंगे कई चौंका देने वाले लाभ

दूध से बनी चीजों को कई प्रकार से सेहत के लिए लाभदायक माना जाता है। ये जरूरी पौष्टिकता, विटामिन्स, प्रोटीन और कैल्शियम जैसे अति आवश्यक पोषक तत्वों की खान होती है।

12:20 PM Apr 14, 2022 IST | Desk Team

दूध से बनी चीजों को कई प्रकार से सेहत के लिए लाभदायक माना जाता है। ये जरूरी पौष्टिकता, विटामिन्स, प्रोटीन और कैल्शियम जैसे अति आवश्यक पोषक तत्वों की खान होती है।

दूध से बनी चीजों को कई प्रकार से सेहत के लिए लाभदायक माना जाता है। ये जरूरी पौष्टिकता, विटामिन्स, प्रोटीन और कैल्शियम जैसे अति आवश्यक पोषक तत्वों की खान होती है। इसमें दही का सेवन सबसे ज्यादा लाभकारी बताया गया है। खासतौर पर गर्मी के मौसम में रोजाना दही को अपने भोजन में जरूर शामिल करना चाहिए, इससे आपको कई तरह की स्वास्थ्य परेशानियों से निजात मिल जाता है। बता दें, दूध के  बैक्टीरियल फर्मेंटेशन प्रक्रिया से दही तैयार होता है, इसे प्रोबायोटिक्स से भरपूर माना जाता है, जिसका काम आंत में गुड बैक्टीरिया को बढ़ावा देकर पाचन को सही रखता है। 
Advertisement
दही में लगभग हर वो पोषक तत्व होता है जिसकी बॉडी को नियमित रूप से जरूरत होती है।  इसमें काफी अच्छी मात्रा में कैल्शियम की मात्रा होती है जो दांतों और हड्डियों को स्वस्थ बनाये रखने में सहायक होती है। यही नहीं रोजाना एक कटोरी दही के सेवन से दैनिक कैल्शियम की जरूरतों को 49 फीसदी पूरा किया जा सकता है। तो आइये जानते हैं गर्मियों में रोजाना दही खाने की सलाह क्यों दी जाती है?
गर्मी का दुष्प्रभाव होगा कम 
 
अध्ययनों से मालूम होता है कि गर्मी के मौसम में रोज दही खाने से आपको कई लाभ मिलते हैं। दही हल्की होने के साथ-साथ अत्यंत पौष्टिक भी होती है। ये न केवल आपको हाइड्रेटेड रखने में मदद करती हैं बल्कि शरीर में ऊर्जा के स्तर को भी बढ़ावा देती है। तपती गर्मी में दही खाने से तेज धूप और लू के दुष्प्रभावों से बचाव किया जा सकता है। यह आपको अंदरूनी ताजगी देने के साथ ही  कार्यक्षमता को बढ़ावा देने में मदद करती है।
पाचन को रखें ठीक

 दही के अनेको फायदों में से एक है ये पाचन क्रिया को बिल्कुल ठीक रखता है। दही में मौजूद पोषक तत्व आंत के हेल्दी बैक्टीरिया को बढ़ावा देते हैं जो भोजन के पाचन को ठीक रखने और पेट की कई तरह की समस्याओं को कम करने में मदद करते हैं। वहीं गर्मियों में पेट सम्बन्धी दिक्कतें जैसे कब्ज, अपच और पेट में जलन आदि से बचे रहने के लिए दही का सेवन करें। कुछ अध्ययनों ने यह भी पुष्टि की है कि दही का सेवन पेट के कई संक्रमणों को ठीक करने में भी मदद कर सकता है।
स्किन के लिए लाभकारी 

गर्मियों के दिनों में स्किन से जुड़ी दिक्कत ज्यादा होती हैं। रोजाना दही के सेवन से से ढेरों लाभ मिलते हैं। दही खाने के साथ इसको चेहरे पर लगाने से भी इसके लाभ मिलते हैं। गर्मी के दुष्प्रभावों से बचाव के लिए दही का फेसपैक भी चेहरे पर लगाया जाता है। दरअसल, दही चमक को बरकरार रखने में आपके लिए मददगार हो सकता है।
Advertisement
Next Article