Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

इंटरमिटेंट फास्टिंग है वेट लॉस का सबसे आसान तरीका? इस ट्रिक से कई सेलेब्स हुए फैट टू फिट

ऐसे में जहां कॉमेडियन ने जहां 15किलो वजन कम किया तो वहीं लिजेल डिसूजा ने दो साल में करीब 40 किलो वजन घटाया है। इस वेट लॉस जर्नी की सबसे दिलचस्प बात यह है कि इसके लिए खाना-पीना भी नहीं छोड़ना पड़ता बल्कि जी भरकर खा सकते हैं।

05:03 PM Apr 29, 2022 IST | Desk Team

ऐसे में जहां कॉमेडियन ने जहां 15किलो वजन कम किया तो वहीं लिजेल डिसूजा ने दो साल में करीब 40 किलो वजन घटाया है। इस वेट लॉस जर्नी की सबसे दिलचस्प बात यह है कि इसके लिए खाना-पीना भी नहीं छोड़ना पड़ता बल्कि जी भरकर खा सकते हैं।

एक बार वजन बढ़ जाए तो उसे कम करने के लिए कितनी मश्कात करनी पड़ती है यह तो वही बताएगा जो इस फेज से गुजरा है। लाफ्टर क्वीन भारती सिंह से लेकर रेमो डिसूजा कि वाइफ लिजेल डिसूजा, राम कपूर और कई दूसरे सेलेब्स ने बीते साल अपने वेट लॉस ट्रांसफॉर्मेशन से सभी को हैरान कर दिया। इस बीच सेलेब्स ने अपने वेट लॉस तरीके के बारे में बात करते हुए अपने इंटरमिटेंट फास्टिंग के बारे में बताया।
Advertisement
ऐसे में जहां कॉमेडियन ने जहां 15किलो वजन कम किया तो वहीं लिजेल डिसूजा ने दो साल में करीब 40 किलो वजन घटाया है। इस वेट लॉस जर्नी की सबसे दिलचस्प बात यह है कि इसके लिए खाना-पीना भी नहीं छोड़ना पड़ता बल्कि जी भरकर खा सकते हैं। ऐसे में अगर आप भी अपने बढ़ते मोटापे से परेशान हैं और वेट लॉस करने के लिए इंटरमिटेंट फास्टिंग करने के बारे में सोच रहे हैं तो चलिए आपको बताते हैं  क्या है इंटरमिटेंट फास्टिंग और कैसे इसे फॉलो करें। 
 
क्या होती है इंटरमिटेंट फास्टिंग? 
इंटरमिटेंट फास्टिंग वह होती है जब आपको एक निश्चित समय पर खाना खाने के लिए कहा जाता है, जबकि रोजाना कुछ घंटे के लिए फास्ट रखना होता है। ये प्रोसेस फॉलो करके आपके शरीर से फैट बर्न करने में मदद मिलती है। इसके अलावा इससे कई और भी हेल्थ बेनिफिट्स भी हो सकते हैं।  
इस तरह काम करती है इंटरमिटेंट फास्टिंग
इंटरमिटेंट फास्टिंग करने के एक नहीं बल्कि कई सारे तरीकें हैं, पर ये सारे के सारे खाने और फास्ट करने के लिए नियमित समय चुनने से जुड़ा है। जैसे आप एक दिन में 8 घंटे खा सकते हैं और बाकि बचे हुए वक्त में फास्ट रख सकते हैं। इसके अलावा अगर आप और भी ज्यादा भूख पर कंट्रोल कर पाए तो इसके लिए आप हफ्ते में दो दिन केवल एक बार खाना खाने को चुन सकते हैं। 
इन दो तरीकों के अलावा और भी कई अलग-अलग तरह से इंटरमिटेंट फास्टिंग कर सकते हैं। रिपोर्ट्स में बताया गया है, खाने नहीं खाने की वजह से शरीर से जमा शुगर खत्म होता है, जिससे फिर फैट को खत्म करने में मदद मिलती है। 
कितनी सेफ है इंटरमिटेंट फास्टिंग? 
बहुत से ऐसे लोग जो धीरे-धीरे फास्टिंग करने की कोशिश करते हैं। वहीं कुछ लोग पुरानी स्थितियों जैसे कि आंत्र सिंड्रोम, हाई कोलेस्ट्रॉल या गठिया को दूर करने के लिए इसको फॉलो करते हैं। मगर ध्यान रहे  इंटरमिटेंट फास्टिंग सभी के लिए नहीं है। इसलिए 18 साल से कम आयु के बच्चे, प्रेग्नेंट महिलाएं, स्तनपान करा रही महिलाएं एवं  डायबिटीज की परेशानी से जूझ रहे लोगों को इसे करने से बचना चाहिए। 
 
Advertisement
Next Article