Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

तपती गर्मी में लग सकती है लू, जानिए लक्षण और बचाव के कुछ असरदार घरेलू उपाय

गर्मियों का मौसम शुरू होते ही हेल्थ से जुड़ी परेशानियां होना आम बात है। इस प्रचंड गर्मी में तेज धूप, गर्म हवा से लोग सबसे जल्दी बिस्तर पकड़ लेते हैं। इसके अलावा यही वह मौसम होता है जब लू लगने की परेशानी भी तेजी से बढ़ती है।

06:33 PM Apr 27, 2022 IST | Desk Team

गर्मियों का मौसम शुरू होते ही हेल्थ से जुड़ी परेशानियां होना आम बात है। इस प्रचंड गर्मी में तेज धूप, गर्म हवा से लोग सबसे जल्दी बिस्तर पकड़ लेते हैं। इसके अलावा यही वह मौसम होता है जब लू लगने की परेशानी भी तेजी से बढ़ती है।

गर्मियों का मौसम शुरू होते ही हेल्थ से जुड़ी परेशानियां होना आम बात है। इस प्रचंड गर्मी में तेज धूप, गर्म हवा से लोग सबसे जल्दी बिस्तर पकड़ लेते हैं। इसके अलावा यही वह मौसम होता है जब लू लगने की परेशानी भी तेजी से बढ़ती है। हालांकि, कुछ चीजों को फॉलो कर लेने से इस दिक्कत से आसानी से लड़ा जा सकता है। तो आइये आपको बताते हैं लू लगने के लक्षण, इससे बचाव के तरीके। 
Advertisement
लू लगने के लक्षण 
– तेज बुखार आना
-पसीना आना
-सिर दर्द
– सांस फूलना
-उल्टी और जी मिचलाना
बता दें, गर्मियों के मौसम में लू लगने की कई वजह हो सकती हैं। इसमें सबसे ज्यादा परेशानी तब होती है जब आप बिना कुछ खाए-पीए धूप में घूम रहे हैं या  धूप से आकर ठंडा पानी पीना इसके अलावा या फिर ठंड-गर्म यानी ऐसी से निकलकर तुरंत धूप में जाना। 
 
लू से ऐसे करें खुद का बचाव…
1. ठंड-गर्म से बचें- यदि आप किसी ऐसी जगह पर हैं जहां तेज ऐसी चल रहा है या फिर बहुत ज्यादा ठंडक है, तो अचानक गर्मी में नहीं जाए। 
2. ज्यादा लिक्विड पीएं- बॉडी के टेंपरेचर को सामान्य बनाए रखने के लिए बहुत सारा पानी पीएं। पानी के अलावा आप चाहें तो छाछ, लस्सी, आम पन्ना, जलजीरा, दही या फिर फलों का फ्रेश जूस पी सकते हैं।
3. बहुत ज्यादा समय धूप में न रहें- जितना हो सके सुबह के समय ही अपना काम निपटा लें और दोपहर के वक्त तेज धूप में निकलने से बचें। दरअसल इस समय धूप की किरण काफी तेजी होती है। जिससे चक्कर और तबीयत बिगड़ने की शिकायत हो सकती है।   
 
इन घरेलू नुस्खों को अपनाएं 
– गर्मियों में लू से बचने के लिए घिया को कद्दूकस करने के बाद पैर के तलवों में घिसने से भी आराम मिलता है। 
-वहीं कहा जाता है, धूप में निकलते समय अपनी जेब में एक प्याज रखें।
– इसके अलावा लू लगने पर कच्चे आम का लेप शरीर में लगाना चाहिए। साथ ही आम की गुठली से पैरों के तलवों पर रगड़ने से आराम मिलता है।
 
Advertisement
Next Article