Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

ये लक्षण पहला इशारा देते हैं Mental disorder का होना

मेंटल डिसऑर्डर को लेकर आज भी भारत में काफी कम लोग जागरूक हैं। इस वजह से अक्सर लोग इसमें ढील छोड़ देते हैं और इसका इलाज तब शुरू हो पाता है जब स्थिति बेहाल हो जाती है।

12:08 PM Aug 26, 2019 IST | Desk Team

मेंटल डिसऑर्डर को लेकर आज भी भारत में काफी कम लोग जागरूक हैं। इस वजह से अक्सर लोग इसमें ढील छोड़ देते हैं और इसका इलाज तब शुरू हो पाता है जब स्थिति बेहाल हो जाती है।

मेंटल डिसऑर्डर को लेकर आज भी भारत में काफी कम लोग जागरूक हैं। इस वजह से अक्सर लोग इसमें ढील छोड़ देते हैं और इसका इलाज तब शुरू हो पाता है जब स्थिति बेहाल हो जाती है। ऐसे में फिर ज्यादा दवाइयां और अन्य उपायों का सहारा लेकर मरीज के डिसऑर्डर को दूर करने की कोशिश की जाती है। लेकिन आपको बता दें कि अगर ज्यादा लापरवाही की जाए तो इसका इलाज लंबा या जिंदगीभर के लिए भी चल सकता है। 
Advertisement
यदि बात मेंटल डिसऑर्डर के लक्षणों को शुरूआत में ही पहचान लिया जाए तो इंसान को नॉर्मल होने व आम लोगों जैसा जीवन जीने में सहायता मिल जाती है और ऐसे में फिर व्यक्ति का पूरी तरह से ठीक होने के ज्यादा चांस होते हैं। तो चालिए आज हम आपको बता रहे हैं ऐसे ही कुछ मुख्य लक्षणों के बारे में। 
– दुखी महसूस करना और किसी चीज से खुशी न मिलना 
– दूसरों की स्थिति को समझने में परेशानी आना 
– रिऐल्टी से दूर होना और इमेजिनेशन का सोच पर हावी होना व उसको रिऐल्टी समझना 
– दोस्तों और ऐक्टिविटीज से दूर होना 
– रोजमर्रा की परेशानियों का सामना करने में परेशानी 
– बहुत ज्यादा डर लगना और चिंता होना 
– मूड में बहुत ज्यादा उतार-चढ़ाव 
– सोने में परेशानी, थकान महसूस करना और ऊर्जा में कमी आना 
– किसी चीज पर ध्यान केंद्रित करने में परेशानी होना 
– खाने की आदतों में बदलाव आना 
– सेक्स ड्राइव में बदलाव 
– बहुत ज्यादा गुस्सा आना, चीजें तोड़ना, मारना 
जानकारी के लिए बता दें कि बहुत बार मेंटल डिसऑर्डर के लक्षण फिजिकली भी दिखाई देने शुरू हो जाते  हैं। इस परेशानी से गुजरने वाले व्यक्ति को पेट में दर्द,खाने में परेशानी,मोशन में दिक्कत,पीठ में दर्द आदि जैसे परेशानियां होती हैं। 
इस समय दिखाएं डॉक्टर को…
यदि आपको ऊपर लिखे लक्षणों में से कोई भी एक नजर आए तो इसके लिए बेहतर यही होगा कि आप डॉक्टर से इसका जल्द से जल्द इलाज करवाएं। सही डायग्नोज होने पर उसी के  अनुसार इलाज शुरू किया जा सकेगा। क्योंकि इस बात का जरूर ध्यान रहे कि जितनी जल्दी इलाज शुरू होगा मरीज तभी पूरी तरह से ठीक हो पाएगा। 
Advertisement
Next Article