Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

सिर्फ पीरियड मिस होना ही नहीं प्रेग्नेंट होने के ये हैं शुरूआती लक्षण

एक महिला के जीवन में मां बनने का सुख सबसे ज्‍यादा विशेष होता है। प्रेग्‍नेंसी के बीच एक महिला को कई तरह के बदलावों से गुजरना पड़ता है।

12:47 PM Apr 12, 2022 IST | Desk Team

एक महिला के जीवन में मां बनने का सुख सबसे ज्‍यादा विशेष होता है। प्रेग्‍नेंसी के बीच एक महिला को कई तरह के बदलावों से गुजरना पड़ता है।

एक महिला के जीवन में मां बनने का सुख सबसे ज्‍यादा विशेष होता है। प्रेग्‍नेंसी के बीच एक महिला को कई तरह के बदलावों से गुजरना पड़ता है। वहीं मां बनने से पहले हर एक महिला के मन में कई तरह के सवाल और हॉरमोन्‍स चेंज होने की वजह से कई तरह के लक्षण होते हैं। इस दौरान शुरूआत के दिनों में पीरियडस क्रैम्‍प्‍स महसूस होने लगते हैं। तो आइए जान लेते हैं कि क्‍या ये पीरियड क्रैम्‍प्‍स नॉर्मल है या नहीं?
Advertisement
प्रेंगनेंसी के शुरू के दिनों में पी‍रियड जैसा दर्द होना बेहद आम है। ये आमतौर पर आपके गर्भ के बढ़ने की वजह से होता है। लेकिन इसमें चिंता करने की कोई बात नहीं हैं क्‍योंकि शुरूआत के दिनों में हल्‍का पेट में दर्द होने की शिकायत हो सकती है।
डॉक्‍टर से तुंरत करे संर्पक 
प्रेग्‍नेंट महिलाओं को अचानक पेट में दर्द होना चिंता का विषय भी बन सकता है दरअसल उनको मिस‍‍कैरिज का डर सताता है। ऐसे में आप सिर्फ और सिर्फ खुद की सुने।  यदि आपको भी अपने किसी भी दर्द के बारे में चिंतित हैं, या आपको लगता है कि कुछ गड़बड़ है, तो अपने डॉक्टर से संपर्क करें क्योंकि चीजों की जांच करवाना हमेशा सबसे अच्छा होता है। इसके अलावा पेट दर्द ,ऐंठन या अन्य पेट संबंधी दर्द अचानक आता है तो इसे तुरंत डॉक्टर द्वारा चेक करवाना चाहिए।
 
प्रेगनेंसी के शुरुआती लक्षण?
प्रेगनेंसी के शुरुआती लक्षणों में से एक सबसे बड़ा होता है पीरियड का मिस होना। अगर आप मां बनने की प्लानिंग कर रही हैं और आपको एक हफ्ते या ज्यादा दिन से पीरियड मिस हुए हैं तो इसकी वजह प्रेगनेंसी हो सकती है। हालांकि इसके पीछे और भी कई सारी वजह हो सकती हैं। 
ब्रेस्ट में हल्का दर्द होना 
महिला के प्रेग्नेंट होने पर हार्मोन में कई तरह के बदलाव होते हैं। जिस वजह ब्रेस्ट में भारीपन या हल्का दर्द महसूस होने लगता है। हालांकि कुछ दिनों में ये परेशानी कम हो जाती है।
उल्टी या जी मिचलाना 
प्रेगनेंसी के टाइम पर बहुत सी महिलाओं को किसी भी समय उल्टी का मन और जी मिचलाने जैसा महसूस होता है। ये लक्षण भी प्रेगनेंसी के शुरुआती दिनों में होती है।
स्मेल में बदलाव
प्रेगनेंसी टाइम में कई बार खाने की कुछ चीजें और उनकी खुशबू आपको परेशान कर सकती है। दरअसल, होता कुछ यूं है आपकी पसंद वाली चीजें भी बुरी लगने लगती हैं। इन सब चीजों के अलावा बार-बार टॉयलेट जाना, हल्का बुखार होना, पेट में दर्द होना ये लक्षण भी शामिल है।
 
Advertisement
Next Article