Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

फिट बॉडी और वजन को कंट्रोल करने के लिए रात में बिल्कुल नहीं करें इन तीन चीजों का सेवन

ज्यादा मोटापा हृदय रोग, डायबिटीज जैसी जानलेवा बीमारियों के जोखिम को कई गुना तक बढ़ा देता है। हमारी खराब जीवनशैली और आहार संबंधित गड़बड़ी के कारण लोगों का वजन तेजी से बढ़ने लगता है।

04:09 PM Mar 30, 2022 IST | Desk Team

ज्यादा मोटापा हृदय रोग, डायबिटीज जैसी जानलेवा बीमारियों के जोखिम को कई गुना तक बढ़ा देता है। हमारी खराब जीवनशैली और आहार संबंधित गड़बड़ी के कारण लोगों का वजन तेजी से बढ़ने लगता है।

आज के समय में हर किसी को फिट बॉडी पाना उसकी पहली पसंद होती है। इसके अलावा कई  बीमारियों से बचाव के लिए भी वजन को नियंत्रित रखना सबसे ज्यादा जरूरी माना जाता है। दरअसल, ज्यादा मोटापा हृदय रोग, डायबिटीज जैसी जानलेवा बीमारियों के जोखिम को कई गुना तक बढ़ा देता है। हमारी खराब जीवनशैली और आहार संबंधित गड़बड़ी के कारण लोगों का वजन तेजी से बढ़ने लगता है। वजन पर काबू पाने के लिए भोजन में पौष्टिक चीजों को शामिल करने और अस्वास्थ्यकर-फास्ट फूड से दूरी बनी लेनी चाहिए।
Advertisement
यही नहीं बढ़ते हुए वजन को कम करने के लिए खासतौर पर रात के वक्त भोजन पर खास  ध्यान रखने की जरूरत होती है, क्योंकि रात में मेटाबॉलिज्म रेट कम होता है। अपने आप को फिट रखने के लिए डिनर में स्वस्थ चीजों को शामिल करना सबसे ज्यादा जरूरी माना जाता है।
इसके अलावा रात के वक्त कुछ चीजों के सेवन से आपको बिल्कुल दूरी बनाकर चलनी चाहिए। क्योंकि यही वह चीजें होती हैं जो आपके वजह को तेजी से बढ़ा सकती है। वजन को कंट्रोल करने के लिए आप स्वस्थ बने रह सकते हैं। तो चलाइये जाने है कि रात में किन चीजों के सेवन से परहेज करके वजन को कंट्रोल किया जा सकता है?
पैकिंग वाले खाद्य पदार्थों का सेवन नहीं करें 
अच्छा स्वास्थ्य पाने के लिए प्रोसेस्ड खाद्य पदार्थों से जितनी दूरी बना ले वह सेहत के लिए उतना ही अच्छा माना जाता है। विशेषकर रात के समय में इन चीजों के सेवन से आपका वजन तेजी से बढ़ा जाता है। 
यही नहीं अध्ययनों में प्रोसेस्ड मीट जैसी चीजों के सेवन को कई तरह की बीमारियों का कारक के तौर पर माना जाता है। क्योंकि ये उच्च रक्तचाप, हृदय रोग और मोटापा जैसी स्वास्थ्य समस्याओं को बढ़ा देती है। बता दें प्रोसेस्ड मीट में उच्च मात्रा में ट्रांस फैट और सोडियम की मात्रा पाई जाती है और यह कैलोरी से भरपूर होता है, जिससे वजन बढ़ाने का जोखिम काफी बढ़ जाता है।
आइसक्रीम से बढ़ेगा आपका वजन 

गर्मियों के मौसम में अक्सर ऐसा होता जब रात को खाना खाने के बाद लोगों का कुछ मीठा खाने की हुड़क उठती है। इसके लिए सबसे पहली चॉइस आइसक्रीम होती है। लेकिन सेहत के लिए ये आदत आगे चलकर सबसे बुरी आदत बन जाती है। क्योंकि कहीं न कहीं आइसक्रीम ही मोटापे की जड़ है। आइसक्रीम में वसा और शुगर दोनों की ही मात्रा काफी ज्यादा अधिक होती है, ऐसे में रात के समय इसका सेवन आपको वजन को नियंत्रित करने के लक्ष्य को बिगाड़ सकता है।
सोडा और पैक्ड फ्रूट जूस
यूं तो फ्रूट जूस सेहत के लिहाज से बेहद फायदेमंद माने जाते हैं। लेकिन पैक्ड फ्रूट जूस का सेवन करने की जगह ताजे फलों का रस ज्यादा फायदा पहुंचता है। रात के समय पैक्ड फ्रूट जूस या सोडा वाली चीजों का सेवन करने से बचना चाहिए। इन पेय पदार्थों में एडेड शुगर की मात्रा बहुत ज्यादा पाई जाती है। ऐसे में ये आप इन जूस का सेवन कर अपने मोटापे के जोखिम को बढ़ा सकते हैं। खासकर बच्चों को इन चीजों से दूर रखना चाहिए।  
 
 
Advertisement
Next Article