जानें क्या कहता है वास्तुशास्त्र? घर व ऑफिस में किस दिशा में लगी होनी चाहिए घड़ी
आप और हम सभी को घडिय़ां ना केवल सही समय बताती है,बल्कि ये घड़ी हमारे अच्छे और बुरे दोनों समय में खूब योगदान भी देती हैं।
09:32 AM Mar 11, 2020 IST | Desk Team
आप और हम सभी को घडिय़ां ना केवल सही समय बताती है,बल्कि ये घड़ी हमारे अच्छे और बुरे दोनों समय में खूब योगदान भी देती हैं। वैसे क्या आप जानते हैं कि आपके ऑफिस या घर की दीवार पर टंगी हुई घड़ी आपके वक्त के बारे में बहुत कुछ बयां भी करती है। अगर घड़ी को सही दिशा में लगाया जाए तो यह आपके लिए अच्छा समय भी लेकर आती है। वहीं घड़ी का गलत दिशा में लगा होना आपके लिए बुरा समय आने की ओर भी इशारा करता है। तो चालिए जानते हैं क्या कहता है वास्तु घडिय़ों के बारे में…
1.दक्षिण दिशा की ओर सभी कार्यों को करने को अशुभ माना जाता है। इसलिए घड़ी को कभी भी दक्षिणी दीवार पर नहीं लगाना चाहिए। क्योंकि दक्षिण दिशा यम की मानी जाती है।
2.फेंगशुई में बताया गया है कि दक्षिण दिशा में घड़ी लगाने से राह जरूर अड़चनें आती हैं। इससे आपकी नौकरी पर भी बुरा असर पड़ता है। वैसे दक्षिण दिशा से नकारात्मकता का भी अगमन होता है,इसलिए ध्यान रहे इस दिशा के अलावा आप घड़ी को कहीं भी लगगा सकते हैं।
3.वैसे दक्षिण दिशा के अलावा घर के किसी दरवाजे पर भी घड़ी नहीं लगानी चाहिए। ध्यान रहे घर के मुख्य द्वारा के ऊपर वाली दीवार पर भी घड़ी नहीं लगाएं क्योंकि इससे परिवार में लड़ाई-झगड़े होने का डर रहता है।
4.यदि दीवार पर टंगी हुई घड़ी बहुत समय से बंद पड़ी है तो उसे या तो आपको ठीक करा लेना चाहिए। नहीं तो उस घड़ी को उतार कर रख देना चाहिए। क्योंकि बंद घडिय़ां जीवन में तरक्की प्रभावित करती हैं। घड़ी का बंद हो जाना मतलब आपके समय के रुक जानें की ओर इशारा है।
Advertisement
Advertisement