मालिक की गोल्डफिश को तैरने में हुई दिक्कत,उसके लिए बनाई अनोखी 'व्हीलचेयर'
कई लोगों को जानवारों से इस हद तक मोहब्बत होती है कि वह उनकी मदद करने के लिए कुछ भी करने के लिए तैयार रहते हैं।
08:17 AM Jul 19, 2019 IST | Desk Team
कई लोगों को जानवारों से इस हद तक मोहब्बत होती है कि वह उनकी मदद करने के लिए कुछ भी करने के लिए तैयार रहते हैं। हाल ही में एक ताजा मामला सामने आया है जो गोल्ड फिश से जुड़ा हुआ है। इस गोल्ड फिश को स्विम ब्लैडर डिसऑर्डर की वजह से तैरने में दिक्कत हो रही थी। ऐसे में मलिक से फिश की परेशानी देखी नहीं गई तो उसने एक वॉटर व्हीलचेयर बना डाल जो वाकई काबिल-ए-तारीफ है।
Advertisement
खबरों के अनुसार साउथ कोरिया के हेनरी किम पेशे से फैशन डिजाइन है। इनके पास फिश टेंक है जिसमें से एक रहने वाली मछली को तैरने में परेशान हो रही थी ऐसे में मालिक ने व्हीलचेयर ही बना दी। उनके इस खूबसूरत काम ने लोगों का दिल जीत लिया है।
बता दें कि 32 साल के हेनरी के पास 3 फिश टैंक हैं,जिनमें 20 से ज्यादा गोल्ड फिश हैं। इससे पहले उनकी कई मछलियां स्विम ब्लैडर डिसऑर्डर की वजह से मर चुकी थीं। ऐसे में इस बार उन्होंने अपनी छोटू सी नन्ही सुनहरी मछली को बचाने का निर्णय किया।
किस तरह से बनाई गई ये अनोखी व्हीलचेयर
नन्हीं मछली के लिए व्हीलचेयर को बनाने के लिए हेनरी ने गूगल की सहायता ली। उन्होंने पहले तो सोशल मीडिया पर कई सारे इससे जुड़े वीडियोज और ट्यूटोरियल देखें। फिर उन्होंने प्लास्टिक की सहायता से अपनी गोल्ड फिश के लिए एक नन्ही व्हीलचेयर का निर्माण कर दिया। हेनरी की मछली अब इस व्हीलचेयर की मदद से टैंक में ऊपर-नीचे और इधर-उधर आराम से तैर सकती है।
स्विम ब्लैडर डिसऑर्डर क्या होता है?
हेनरी बताते हैं कि स्विम ब्लैडर डिसऑर्डर के कारण मछली को तैरने में परेशानी होती है। यह एक आम परेशानी होती है,जिसकी वजह से मछली कुछ महीने के अंदर ही मर जाती है।
ये परेशानी मछलियों को ज्यादा खाने या फिर गंदे पानी की वजह से हो जाती है। हालांकि इस अनोखी व्हीलचेयर की सहायता से नन्ही मछली 5 महीने तक जी सकती है।
Advertisement