Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

कुमार विश्वास का वोटरों को सन्देश : पिछले 5 साल के कलंक धोने का समय है दिल्ली वालो !

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निकट सहयोगी रहे कुमार विश्वास ने शनिवार को उन पर तंज कसते हुए कहा कि दिल्ली वालों के लिए पिछले पांच साल का कलंक धोने का समय आ गया है।

07:56 AM Feb 08, 2020 IST | Ujjwal Jain

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निकट सहयोगी रहे कुमार विश्वास ने शनिवार को उन पर तंज कसते हुए कहा कि दिल्ली वालों के लिए पिछले पांच साल का कलंक धोने का समय आ गया है।

दिल्ली में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान जारी है और 1.47 करोड़ मतदाता चुनावी मैदान में मौजूद 672 उम्मीदवारों का भाग्य तय करेंगे। इस मतदान के नतीजे 11 फरवरी को सामने आएंगे। इसी बीच नेताओ के बीच जुबानी जंग जारी है। 
Advertisement
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निकट सहयोगी रहे कुमार विश्वास ने शनिवार को उन पर तंज कसते हुए कहा कि दिल्ली वालों के लिए पिछले पांच साल का कलंक धोने का समय आ गया है। 
श्री विश्वास ने ट्वीट किया, ‘‘पिछले पांच साल के कलंक धोने का समय है दिल्ली वालो वोट की चोट से समाज, देश, आशाओं, सेना, मित्रता एवं भरोसे की हत्या करने वाले राजनैतिक एडस आत्ममुग्ध बौनों के निकृष्ट मंसूबे ध्वस्त करने का समय है निकलो घरों से, बताओ कि बना सकते हो तो अंहकारी शिशुपालों को मिटा भी सकते हो।’’ 
पिछले विधानसभा चुनाव में श्री विश्वास आप पार्टी के संयोजक श्री केजरीवाल के पक्ष में राजधानी की जनता को वोट करने का आग्रह किया था। राज्यसभा सदस्य बनाने को लेकर दोनों नेताओं के बीच मतभेद उभरकर सामने आये थे।

दिल्ली चुनाव : मनोज तिवारी बोले- 50 से अधिक सीटें जीतेंगे और दिल्ली में सरकार बनाएंगे

Advertisement
Next Article