Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Lalu Yadav: सीढ़ी से गिरे RJD सुप्रीमो लालू यादव, कंधे की हड्डी टूटी , राबड़ी आवास में हुआ हादसा

राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के साथ बड़ा हादसा होने की खबर आ रही है। खबर है कि..

09:01 PM Jul 03, 2022 IST | Desk Team

राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के साथ बड़ा हादसा होने की खबर आ रही है। खबर है कि..

राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के साथ बड़ा हादसा होने की खबर आ रही है। खबर है कि लालू प्रसाद यादव पटना में राबड़ी देवी आवास में सीढ़ी चढ़ने के दौरान गिर पड़े हैं। आनन-फानन में लालू प्रसाद यादव को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनका इलाज किया है।
Advertisement
यादव के दाहिने कंधे की हड्डी टूट गई
इस हादसे को लेकर बताया जा रहा है कि गिरने के बाद लालू प्रसाद यादव के दाहिने कंधे की हड्डी टूट गई है। साथ ही उनके कमर में भी चोट बताई जा रही है। लालू प्रसाद यादव का कंकड़बाग के एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज कराया गया है। बताया जा रहा है कि प्लास्टर होने के बाद लालू प्रसाद यादव को वापसी घर ले आया गया है।
कंधे और कमर में आई चोट  
सीढ़ियों से गिरने के बाद लालू प्रसाद यादव के कंधे और कमर में चोट आई हैं। हालांकि, जांच के बाद डॉक्टरों का कहना है कि ज्यादा घबराने जैसी कोई बात नहीं है। डॉक्टरों ने बताया कि आरजेडी प्रमुख के दाएं कंधे में माइनर फ्रैक्चर है। इसलिए उन्हें घर में ही आराम करने की सलाह दी गई है। दूसरी ओर, लालू के गिरने की खबर सुनते ही नेता और कार्यकर्ता चिंतित हो गए हैं और काफी राबड़ी देवी के आवास भी पहुंच रहे हैं।
Advertisement
Next Article