लोजपा(रा) ने आजीवन सदस्यता अभियान शुरू की
लोजपा(रामविलास) की ओर से प्रदेश में संगठन के विस्तार इसकी मजबूती और इसे धारदार स्वरूप देने के लिए विभिन्न स्तरों पर कई महत्वपूर्ण अभियान चलाए जा रहे हैं
06:00 PM Jun 09, 2022 IST | Desk Team
पटना: लोजपा(रामविलास) की ओर से प्रदेश में संगठन के विस्तार इसकी मजबूती और इसे धारदार स्वरूप देने के लिए विभिन्न स्तरों पर कई महत्वपूर्ण अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में आज से पार्टी की आजीवन सदस्यता अभियान की शुरूआत की गयी। पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी निशांत मिश्रा ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इस अभियान की शुरूआत आज पटना में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व जमुई सांसद चिराग पासवान जी ने की।
Advertisement
इस मौके पर उन्होंने पार्टी के तमाम नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे संगठन की मजबूती एवं इसे आमजनों से मजबूती के साथ जोड़ने के लिए सक्रियता से काम करें। उन्होंने बिहार के लोगों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने का निर्देश भी पार्टी जनों को दिया। पार्टी के प्रदेश सदस्यता प्रभारी संजय रविदास ने कहा कि प्रदेश भर में 50 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य तय किया गया है।
इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी, प्रदेश प्रधान महासचिव संजय पासवान, पूर्व सांसद डॉ अरुण कुमार बिहार संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष हुलास पाण्डेय, कोषाध्यक्ष सुरेन्द्र विवेक अशरफ अंसारी सहित अन्य कई नेता और बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता पटना स्थित प्रदे
श कार्यालय में मौजूद थे।
Advertisement