Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

LSG vs MI IPL 2022: रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का किया फैसला, यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग XI

इंडियन प्रीमियर लीग 2022 (IPL 2022) का 37वां मैच रविवार को लखनऊ सुपरजायंट्स (LSG) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा

07:20 PM Apr 24, 2022 IST | Desk Team

इंडियन प्रीमियर लीग 2022 (IPL 2022) का 37वां मैच रविवार को लखनऊ सुपरजायंट्स (LSG) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा

इंडियन प्रीमियर लीग 2022 (IPL 2022) का 37वां मैच रविवार को लखनऊ सुपरजायंट्स (LSG) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। मुंबई की टीम के लिए सीजन काफी खराब रहा है। टीम अबतक एक भी मैच नहीं जीत सकी है और अंक तालिका में आखिरी स्थान पर है। वहीं लखनऊ की टीम 7 में 4 मैच जीतकर अंक तालिका में 5वें स्थान पर है।
Advertisement
MI टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी 
रोहित शर्मा ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी है। मुंबई ने अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है, वहीं लखनऊ एक बदलाव के साथ मैदान पर उतरेगी। आवेश खान निगल के चलते आज का मैच मिस करेंगे उनकी जगह मौसिन खान को मौका मिला है। मुंबई का वानखेड़े स्टेडियम में यह इस सीजन का पहला मैच है। इस मैच के जरिए एमआई की नजरें सीजन की पहली जीत दर्ज करने पर होगी, वहीं लखनऊ जीत की पटरी पर वापस लौटना चाहेगी।
दोनो टीमों ने इस सीजन 7  मैच खेले हैं
 मुंबई ने इस सीजन 7 मैच खेले हैं और हर बार उन्हें हार का सामना करना पड़ा है, वहीं एलएसजी 7 में से चार मैच जीतकर प्वाइंट्स टेबल में 5वें पायदान पर है। लखनऊ को पिछले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। इस मैच से पहले अटकलें लगाई जा रही है कि सचिन तेंदुलकर के जन्मदिन के खास मौके पर मुंबई इंडियंस उनके बेट अर्जुन तेंदुलकर का डेब्यू कराकर उन्हें खास तोहफा दे सकती है। अर्जुन पिछले पिछले सीजन से एमआई टीम का हिस्सा है मगर उन्हें अभी तक प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली है।
LSG Probable playing XI: 
केएल राहुल (कप्तान), क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), मनीष पांडे, मार्कस स्टोइनिस, दीपक हुड्डा, आयुष बदोनी, क्रुणाल पांड्या, जेसन होल्डर, दुष्मंथा चमीरा, आवेश खान और रवि बिश्नोई
MI Probable playing XI:
 रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), डेवाल्ड ब्रेविस, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, किरोन पोलार्ड, डेनियल सैम्स, ऋतिक शौकीन, रिले मेरेडिथ, अर्जुन तेंदुलकर और जसप्रीत बुमराह
Advertisement
Next Article