आजादी के अमृत महोत्सव पर महालक्ष्मी व्यापार मंडल ने व्यापारियों को बांटे राष्ट्रीय ध्वज
आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत महालक्ष्मी व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने शिवमूर्ति से लेकर लालतरोपुल तक व्यापारियों का उत्साह वर्धन करते हुए व्यापारियों को तिरंगे झंडे वितरित किये।
06:54 PM Aug 14, 2022 IST | Desk Team
हरिद्वार, संजय चौहान (पंजाब केसरी): आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत महालक्ष्मी व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने शिवमूर्ति से लेकर लालतरोपुल तक व्यापारियों का उत्साह वर्धन करते हुए व्यापारियों को तिरंगे झंडे वितरित किये। इस अवसर पर संरक्षक वेद प्रकाश चौहान, विष्णु शर्मा, सुनील तलवार ने संयुक्त रूप से इस आयोजन को एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम बताते हुए कहा कि हमें अपने घर पर 13 अगस्त से 15 अगस्त तक राष्ट्रीय ध्वज पूरे सम्मान के साथ फहराना है। देश आजादी का 75 वाँ वर्ष मना रहा है इस उपलक्ष में इस प्रकार के आयोजन जनमानस में उत्साह व उमंग पैदा करते हैं।इस मौके पर कोर कमेटी के वरिष्ठ सदस्य संजय चौहान, केतन सहगल ने संयुक्त रूप से व्यापारियों को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर घर पर तिरंगा लगाए जाने के लिए जागरूक किया। इस मौके पर कार्यालय में आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत हर घर तिरंगा कार्यक्रम पर विचार गोष्ठी आयोजित की गई, जिसमें महामंत्री जतिन सोढी, कोषाध्यक्ष रोहित अग्रवाल व वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्रेय तलवार ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 विषय पर अपने विचार रखे। तिरंगे झंडे वितरण कार्यक्रम में मुख्य रूप से संजय चौहान, केतन सहगल, रोहित अग्रवाल, जतिन सोढ़ी, दीपांशु फ़तलानी, श्रेय तलवार, रामनाथ आदि मौजूद रहे। —————————– महालक्ष्मी व्यापार मण्डल के पदाधिकारी हाथ में राष्ट्रीय ध्वज लेकर व्यापारियों को जागरूक करते हुए। (छायाः पंजाब केसरी)
Advertisement
Advertisement