Maharashtra: फडणवीस ने कहा- पुणे नगर निकाय को विभाजित करने का कोई प्रस्ताव राज्य सरकार के सामने नहीं
महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार को कहा कि राज्य सरकार के सामने पुणे महानगर पालिका (पीएमसी) को दो हिस्सों में विभाजित करने का कोई प्रस्ताव नहीं है।
07:26 PM Sep 02, 2022 IST | Desk Team
महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार को कहा कि राज्य सरकार के सामने पुणे महानगर पालिका (पीएमसी) को दो हिस्सों में विभाजित करने का कोई प्रस्ताव नहीं है।
Advertisement
फडणवीस ने कहा, “राज्य सरकार के सामने ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं

फडणवीस के इस बयान से एक दिन पहले मंत्रिमंडल के उनके सहयोगी और पार्टी के सदस्य चंद्रकांत पाटिल ने कहा था कि पीएमसी के कामकाज को बेहतर करने के लिए उसे दो छोटे नगर निकायों में विभाजित करना जरूरी है। फडणवीस ने कहा, “राज्य सरकार के सामने ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं है।”संवाददाताओं से बात करते हुए फडणवीस ने पुणे के प्रभारी मंत्री बनने और अगला लोकसभा चुनाव यहां से लड़ने की अटकलों को भी खारिज किया। उन्होंने कहा, “मैं पुणे का प्रभारी मंत्री नहीं बनने जा रहा हूं। मैं पुणे से लोकसभा चुनाव भी नहीं लड़ने वाला हूं। मीडिया में प्रचारित की जा रही यह सब बातें गलत हैं।” कांग्रेस नेता अशोक चव्हाण और उनके बीच कथित रूप से हुई मुलाकात के बाबत पूछे जाने पर फडणवीस ने कहा कि ऐसी कोई मुलाकात नहीं हुई क्योंकि दोनों गणेश चतुर्थी उत्सव के स्थल पर अलग-अलग समय पर पहुंचे थे।
Advertisement
Advertisement