Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Maharashtra News: महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख अस्पताल में हुए भर्ती, जेल में हो गए थे बेहोश

महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख को शुक्रवार को जेल में बेहोश होने के बाद यहां सरकारी जेजे अस्पताल ले जाया गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

05:48 PM Aug 26, 2022 IST | Desk Team

महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख को शुक्रवार को जेल में बेहोश होने के बाद यहां सरकारी जेजे अस्पताल ले जाया गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

 महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख को शुक्रवार को जेल में बेहोश होने के बाद यहां सरकारी जेजे अस्पताल ले जाया गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
Advertisement
राकांपा के नेता ने सीने में दर्द की शिकायत की
मिली जानकारी के मुताबिक  जेल के एक अधिकारी ने बताया कि भ्रष्टाचार के एक कथित मामले में यहां आर्थर रोड जेल में बंद देशमुख को चक्कर आया और वह बेहोश हो गये। उन्होंने बताया कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता ने सीने में दर्द की शिकायत की। उन्होंने बताया कि उनका रक्तचाप बढ़ा हुआ पाया गया और ईसीजी रिपोर्ट असामान्य थी।
ईडी ने 2021 में देशमुख को किया था गिरफ्तार 
अधिकारी ने बताया कि देशमुख का अभी अस्पताल में इलाज चल रहा है। गौरतलब है कि देशमुख को पहले नवंबर 2021 में प्रवर्तन निदेशालय ने और बाद में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो ने गिरफ्तार किया था। फिलहाल वह न्यायिक हिरासत में हैं।
Advertisement
Next Article