Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

आप भी बना रहे हैं मणिपुर घूमने जाने का प्लान, तो एक बार जरूर ट्राई करें यह फेमस 5 डिशेज

अगर आपने भारत का नॉर्थ ईस्ट राज्य मणिपुर खूबसूरत दृश्य ही नहीं देखा तो आपको अपना बिना टाइम गवाएं आप देखकर जरूर आना चाहिए।

10:57 AM Jun 14, 2019 IST | Desk Team

अगर आपने भारत का नॉर्थ ईस्ट राज्य मणिपुर खूबसूरत दृश्य ही नहीं देखा तो आपको अपना बिना टाइम गवाएं आप देखकर जरूर आना चाहिए।

अगर आपने भारत का नॉर्थ ईस्ट राज्य मणिपुर खूबसूरत दृश्य ही नहीं देखा तो आपको अपना बिना टाइम गवाएं आप देखकर जरूर आना चाहिए। वैसे देखा जाए तो शांति और नेचर लवर लोगों के लिए यह जगह किसी स्वर्ग से कम नहीं है। बता दें कि मणिपुर जगह इतनी ज्यादा खूबसूरत है कि इस शहर को भारत का स्विट्जरलैंड कहा जाता है। 
Advertisement
यहां घूमने के लिए आपको मीनार,गोविंदजी का मंदिर,विष्णुपुर की झील,लोकटल लेक और सेंद्रा द्वीप,इमा बाजार,केबुल,पुराना महल,संग्रहालय,लमजाओ नैशनल पार्क और कांगला पैलेस जैसी कई मशहूर जगह है। बता दें मणिपुर घूमने के लिए तो है ही बेस्ट जगह लेकिन ये खाने के मामले में भी किसी से कम नहीं है। यहां दूर-दूर से टूरिस्ट खाने के लिए आते हैं। यदि आप भी मणिपुर जाने का मन बना रहे हैं तो वहां जाकर इन डिशेज को जरूर ट्राइ करें। 

1.ऐरोबा

ऐरोबा डिश में मछली को उबालकर फिर ड्राई करके बनाया जाता है। ये डिश आपको चावल के साथ परोसी जाएगी। यदि आपको फिश खाना पसंद है तो आपको ये डिश जरूर पसंद आने वाली है।

2.चामथोंग

यह डिश सूप जैसी होती है। मणिपुर की ये खास डिशो में से एक है। इस डिश को तैयार करने के लिए सीजन की सब्जियों को उबाला जाता है। इसे फिर चावल और मछली के साथ खाने का अपना ही अलग मजा होता है। 

3.पाक्नम

मणिपुर के लोगों को ज्यादा मछली चावल खाना पसंद है। यह डिश भी मछली से ही बनी होती है। लेकिन दिखने में यह बिल्कुल आलू की टिक्की या कबाब जैसी नजर आती है। इस डिश को सॉस के साथ खाया जाता है। 

4.सिगंजू

अगर आप मणिपुर गए और वहां का मणिपुर सलाद ही नहीं खाया तो फिर क्या ही किया। इस सलाद में गोभी,प्याज,कमल कटाई,गेंग्गू पत्ती और अदरक का मिक्सचर होता है। इतना ही नहीं मणिपुर में ये आपको हर डिश के साथ जरूर सर्व कि जाएगी। 

5.मोरोकक मेटपा

मोरोकक मेटपा स्वाद से भरपूर एक स्पाइसी चटनी है। यह स्पेशल चटनी प्याज और हरी मिर्च को मिलाकर तैयार की जाती है। इस चटनी का सेवन फ्राई व उबली हुई मछलियों के साथ खाया जाता है। 

6.चाहाओ खीर

खाने के बाद भला कोई मीठा खाना कैसे भूल सकता है। मणिपुर की चहाओ खीर खास चावल,दूध,और कुछ फलों को मिलाकर बनाई जाती है। इसका रंग कुछ पर्पल कलर जैसा होता है। 

Advertisement
Next Article