Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

MI vs DC: मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर किया गेंदबाजी का फैसला, यहां देखें दोनों टीमों प्लेइंग XI

मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल 2022 का 69वां मुकाबला आज खेला जा रहा है। मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया

07:20 PM May 21, 2022 IST | Desk Team

मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल 2022 का 69वां मुकाबला आज खेला जा रहा है। मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया

मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल 2022 का 69वां मुकाबला आज खेला जा रहा है। मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। दोनों टीमें बदलाव के साथ उतरी हैं। दिल्ली की टीम में स्टार ओपनर पृथ्वी शॉ की वापसी हुई है। उन्हें ललित यादव की जगह टीम में शामिल किया गया है। मुंबई इंडियंस की ओर से देवाल्ड ब्रेविस और शौकीन को मौका मिला है। 
Advertisement
वानखेड़े स्टेडियम में होने वाला मैच करो या मरो का मुकाबला होगा
दिल्ली कैपिटल्स के लिए मुम्बई इंडियंस के खिलाफ शनिवार को वानखेड़े स्टेडियम में होने वाला मैच करो या मरो का मुकाबला होगा, जिसे जीतने की सूरत में ही दिल्ली प्लेऑफ में पहुंच पाएगी। दिल्ली के 13 मैचों में सात जीत के बाद 14 अंक हैं और वह तालिका में पांचवें स्थान पर है। अगली जीत उसे 16 अंकों पर पहुंचाएगी। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर भी पिछली जीत के बाद 16 अंकों के साथ चौथे स्थान पर है और उसकी उम्मीदें भी दिल्ली की हार पर टिकी हुई हैं। बैंगलोर का नेट रन रेट -0.253 है, जबकि दिल्ली का नेट रन रेट 0.255 हैं। दोनों टीमों के 16 अंक होने की सूरत में नेट रन रेट प्लेऑफ की चौथी टीम का फैसला करेगा। 
MI vs DC  2022 : संभावित प्लेइंग इलेवन
मुंबई इंडियंस: ईशान किशन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, देवल्ड ब्रेविस, तिलक वर्मा, ट्रिस्टन स्टब्स, टिम डेविड, रमनदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, कुमार कार्तिकेय, जयदेव उनादकट/अर्जुन तेंदुलकर, रिले मेरेडिथ
दिल्ली कैपिटल्स :सरफराज खान, डेविड वार्नर, मिशेल मार्श, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ललित यादव, रोवमैन पॉवेल, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, एनरिक नॉर्टजे, खलील अहमद
Advertisement
Next Article