Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

MI vs SRH: रोहित ने टॉस जीत कर गेंदबाजी का किया फैसला, मुंबई में दो नए खिलाड़ियों की एंट्री, हैदराबाद ने भी किए बड़े बदलाव

इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल 2022 का 65वां मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा है…

07:24 PM May 17, 2022 IST | Desk Team

इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल 2022 का 65वां मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा है…

इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल 2022 का 65वां मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया है। मुंबई और हैदराबाद ने दो-दो बदलाव टीम में किए हैं। मुंबई ने ऋतिक शौकीन और कुमार कार्तिकेय को बाहर किया है, जबकि संजय यादव और मयंक मार्कंडेय को मौका दिया है। वहीं, हैदराबाद में शशांक सिंह और मार्को जैनसेन को प्लेइंग इलेवन से बाहर किया गया है, जबकि प्रियम गर्ग और फजल फारुकी को मौका मिला है।
Advertisement
ये मैच सनराइजर्स हैदराबाद के लिए करो या मरो का है, जबकि मुंबई इंडियंस आईपीएल 2022 के प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है। बहुत कम ही सही, हैदराबाद के पास प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीद है। अब देखना ये है कि इस मैच को कौन जीतेगा। 
सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग इलेवन
अभिषेक शर्मा, प्रियम गर्ग, केन विलियमसन (कप्तान), राहुल त्रिपाठी, एडेन मार्कराम, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, भुवनेश्वर कुमार, फजलहक फारूकी, उमरान मलिक और टी नटराजन
मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन
ईशान किशन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा (कप्तान), डेनियल सैम्स, तिलक वर्मा, रमनदीप सिंह, ट्रिस्टन स्टब्स, टिम डेविड, संजय यादव, जसप्रीत बुमराह, राइली मेरेडिथ और मयंक मार्कंडे
Advertisement
Next Article