Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Monkeypox: मंकीपॉक्स के नहीं थम रहे मामले, इक्वाडोर में सामने इतने नये आकड़े

इक्वाडोर में मंकीपॉक्स के 43 नए पुष्ट मामले सामने आने के साथ ही देश में कुल पुष्ट मामलों की संख्या बढ़कर 185 हो गई हैं। सार्वजनिक स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को यहां जारी एक बयान में बताया कि 185 मरीजों में से 67 को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

02:31 PM Oct 13, 2022 IST | Desk Team

इक्वाडोर में मंकीपॉक्स के 43 नए पुष्ट मामले सामने आने के साथ ही देश में कुल पुष्ट मामलों की संख्या बढ़कर 185 हो गई हैं। सार्वजनिक स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को यहां जारी एक बयान में बताया कि 185 मरीजों में से 67 को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

मंकीपॉक्स के मामले थमने का नाम ही नहीं ले रहा है क्योंकि इस वायरस ने दुनिया भर में कोहराम मचा रखा हुआ हैं। 75 देशों से भी अधिक देशों में फैला यह वायरस लोगों को अपने चपेट में लेता जा रहा हैं। इक्वाडोर में मंकीपॉक्स के वीरवार को 43 नये मामले सामने आये हैं। जिसके चलते कुल मामलें बढ़कर 185 हो गई हैं।
Advertisement
मिली जानकारी के मुताबिक मंकीपॉक्स को लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय ने औपचारिक तौर से स्पष्ट किया कि  185 मरीजों में से 67 को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई  और जबकि 308 संपर्कों के लिए महामारी विज्ञान घेरा बना दिया गया हैं। हालांकि, बयान में यह स्पष्ट किया गया कि इक्वाडोर के सोलह प्रांत मंकीपॉक्स से प्रभावित  और  जिसमें  पिचिंचा में 63, ग्वायस में 61 और अत्रुए 19 मामलों के साथ शीर्ष पर पहुंच चुके हैं।  
आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक  स्वास्थ्य मंत्रालय ने पूरे देश में निगरानी रखे हुए और पूर्ण रूप से  रोकथाम और नियंत्रण कार्रवाई की है। जिसकों लेकर लोगों से कुछ स्थानों पर मास्क पहनने और लक्षण दिखने पर निकटतम स्वास्थ्य केंद्रों में जाने के लिए कहा गया है। 
Advertisement
Next Article