Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

IPL2022: लगातार सातवां मुकाबला हार मुंबई की प्लेऑफ की राह हुई मुश्किल

मुंबई को गुरुवार को खेले चेन्नई के खिलाफ मुकाबले में भी हार का मुँह देखना पड़ा। ये उनकी इस सीजन लगातार सातवीं हार है।

12:17 PM Apr 22, 2022 IST | Desk Team

मुंबई को गुरुवार को खेले चेन्नई के खिलाफ मुकाबले में भी हार का मुँह देखना पड़ा। ये उनकी इस सीजन लगातार सातवीं हार है।

मुंबई को गुरुवार को खेले चेन्नई के खिलाफ मुकाबले में भी हार का मुँह देखना पड़ा। ये उनकी इस सीजन लगातार सातवीं हार है। मुंबई इंडियंस IPL इतिहास में शुरुआती सात मैच लगातार हारने वाली पहली टीम बन गई है। लगातार इतने मुकाबले हारने के बाद मुंबई के लिए प्लेऑफ में जाना अभी टेढ़ी खीर हो चुकी है उन्हें अब लगभग हर मुकाबला जीतना होगा और मुंबई के मौजूदा हालातों को देखते हुए ये काफी मुश्किल लग रहा है।  
Advertisement
मुंबई की सफलता में जहाँ सबसे बड़ा हाथ रोहित शर्मा का होता था तो उनके इस ख़राब हाल के पीछे भी कही न कही रोहित भीं नज़र आ रहे हैं। लेकिन अबतक किसी ने उन पर ऊँगली नहीं उठायी है। इससे कुछ इस तरह से समझिये, विराट कोहली ने इस सीजन अब तक 119 रन बनाए हैं जिसके बाद उन्हें टीम से ड्रॉप करने और क्रिकेट से ब्रेक लेने सलाह मिल रही है। जबकि रोहित ने भी इस सीजन कोई तीर नहीं मारा है बल्कि उन्होंने तो कोहली से भी कम 114 रन बनाए हैं। 
इसके अलावा रोहित ने सबसे ज्यादा डक यानि शून्य पर आउट होने का रिकॉर्ड भी अपने नाम दर्ज़ कर लिया है।  रोहित IPL इतिहास में सबसे ज्यादा 14 बार डक पर आउट हुए हैं।  इन 14 में से एक पारी कल के मुकाबले की भी शामिल है जब रोहित दूसरी ही बॉल में जीरो के स्कोर पर पवेलियन चलते बने। रोहित सिर्फ इस सीजन के पहले मैच में 41 रन बना पाए थे। इसके बाद से वो एक बार भी 30 रन का आंकड़ा भी नहीं छू पाए। मुंबई की टीम को अगर टूर्नामेंट में वापसी करनी है तो रोहित को फॉर्म में आना ही होगा। 
Advertisement
Next Article