Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Navjot Singh Sidhu News: कांगेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू चंडीगढ़ के PGIMER में भर्ती, कोर्ट ने दिया था आदेश

कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू को सोमवार दोपहर चंडीगढ़ के स्नात्कोत्तर चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (पीजीआईएमईआर) में भर्ती कराया गया। सूत्रों ने यह जानकारी दी..

05:39 PM Jun 06, 2022 IST | Desk Team

कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू को सोमवार दोपहर चंडीगढ़ के स्नात्कोत्तर चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (पीजीआईएमईआर) में भर्ती कराया गया। सूत्रों ने यह जानकारी दी..

कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू को सोमवार दोपहर चंडीगढ़ के स्नात्कोत्तर चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (पीजीआईएमईआर) में भर्ती कराया गया। सूत्रों ने यह जानकारी दी। अस्पताल के सूत्रों ने बताया कि सिद्धू (58) की संस्थान के हीपैटोलॉजी विभाग में मेडिकल जांच की गई। दोपहर में, सिद्धू को पीजीआईएमईआर में भर्ती किया गया, जहां उन्हें पटियाला जेल से भारी सुरक्षा के बीच लाया गया था।
20 मई को पटियाला केंद्रीय जेल भेज दिया गया

मीड़िया रिपोर्ट्स के मुताबिक अस्पताल में और भी जांच किये जाने की उम्मीद है। कांग्रेस की पंजाब इकाई के पूर्व प्रमुख द्वारा एक स्थानीय अदालत में आत्मसमर्पण करने के बाद उन्हें 20 मई को पटियाला केंद्रीय जेल भेज दिया गया था। उन्हें 1998 के रोडरेज के एक मामले में उच्चतम न्यायालय ने एक साल की सश्रम कैद की सजा सुनाई थी। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी।
 सिद्धू के वकील एसपीएस वर्मा ने हाल में कहा

सिद्धू को दो सप्ताह पहले जांच के लिए पटियाला के राजेंद्र अस्पताल ले जाया गया था। क्रिकेटर से नेता बने सिद्धू के वकील एसपीएस वर्मा ने हाल में कहा था कि सिद्धू ने जेल में एक विशेष आहार का अनुरोध किया था।वकील के अनुसार सिद्धू, गेहूं से बनी वस्तुएं, चीनी, मैदा और कुछ अन्य खाद्य वस्तुएं नहीं खा सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Next Article