Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

दूध के साथ इन चीजों का सेवन करना हो सकता है सेहत के लिए जानलेवा

हम सभी ये जानते हैं कि दूध में कई सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो हमारी बॉडी के लिए काफी जरूरी होते हैं।

08:03 AM Jul 20, 2019 IST | Desk Team

हम सभी ये जानते हैं कि दूध में कई सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो हमारी बॉडी के लिए काफी जरूरी होते हैं।

हम सभी ये जानते हैं कि दूध में कई सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो हमारी बॉडी के लिए काफी जरूरी होते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कभी-कभी हम लोग अनजाने में दूध के साथ कुछ ऐसी गलत चीजों का सेवन कर लेते हैं जो हमारी सेहत के लिए काफी नुकसानदायक होता है। इसलिए आज हम आपको बताने जा रहे हैं दूध के साथ किन-किन चीजों का सेवन करने से बचना चाहिए।
Advertisement

दूध के साथ नहीं खानी चाहिए ये चीज़ें…

दूध के साथ कभी दही का सेवन नहीं करना चाहिए। इन दोनों चीजों का एक साथ सेवन करने से एसिडिटी,गैस और उल्टी की परेशानी हो सकती है। दही खाने के लगभग एक घंटे बाद दूध पीना चाहिए। इसके साथ ही हमेशा ध्यान रखें की उड़द की दाल के साथ कभी भी दूध का सेवन न करें।
दूध पीने से पहले और बाद में कभी साथ में फलों का सेवन नहीं करना चाहिए। यदि आप दूध के साथ अन्नास,संतरे जैसे खट्टे फल का सेवन करते हैं तो ये आपको नुकसान पहुंचाते हैं इसको खाने से उल्टी की संभावना ज्यादा रहती है।
दूध और केले का सेवन भी एक साथ करने से बचना चाहिए क्योंकि दूध और केला दोनों ही कफ बनाता है। दोनों को एक साथ खाने से कफ बढ़ता है साथ ही पाचन पर भी गहरा असर पड़ता है।
बहुत सारे लोग नाश्ते के समय दूध के साथ ब्रेड-बटर खाते हैं लेकिन दूध अपने आप में एक पूरा आहार है। इन सारी चीजों का एक साथ सेवन करने से पेट में भारीपन महसूस होता है क्योंकि आयुर्वेद के मुताबिक,प्रोटीन,कार्बोहाइड्रेट और फैट की अधिक मात्रा एक-साथ कभी नहीं लेनी चाहिए। इसलिए शरीर के दूध का सेवन खाली अच्छा रहता है।
दूध और मछली का भी कभी एक साथ सेवन नहीं करना चाहिए क्योंकि इससे गैस,एलर्जी और स्किन संबंधी बीमारियां हो सकती हैं। 
Advertisement
Next Article