Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

तेजस्वी के नेतृत्व में सिर्फ सरकार ही नहीं बनानी है बल्कि कमजोर वर्ग के लोगों की लड़ाई लड़नी है: जगदानन्द सिंह

युवा राष्ट्रीय जनता दल के सभी जिलाध्यक्षों एवं प्रधान महासचिवों की राजद सदस्यता अभियान संबंधी समीक्षा बैठक पार्टी के प्रदेश कार्यालय सभागार में युवा राजद के प्रदेश अध्यक्ष मो.कारी सोहैब

06:27 PM May 16, 2022 IST | Desk Team

युवा राष्ट्रीय जनता दल के सभी जिलाध्यक्षों एवं प्रधान महासचिवों की राजद सदस्यता अभियान संबंधी समीक्षा बैठक पार्टी के प्रदेश कार्यालय सभागार में युवा राजद के प्रदेश अध्यक्ष मो.कारी सोहैब

पटना, (राकेश कुमार) युवा राष्ट्रीय जनता दल के सभी जिलाध्यक्षों एवं प्रधान महासचिवों की राजद सदस्यता अभियान संबंधी समीक्षा बैठक पार्टी के प्रदेश कार्यालय सभागार में युवा राजद के प्रदेश अध्यक्ष मो.कारी सोहैब की अध्यक्षता तथा युवा राजद के प्रदेश प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी अरूण कुमार यादव के संचालन में हुई।
Advertisement
पूरे बिहार में युवा राजद 10 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित समय पर पूरा करेगा
इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष  जगदानन्द सिंह ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार में नौजवानों की संख्या सबसे अधिक है। राजद ही वर्तमान है और राजद ही भविष्य है। लालू प्रसाद यादव जी ने अपने सिद्धांतों से कभी समझौता नहीं किया और वफादारी से अपने सिद्धांत के पक्ष में खड़े रहें। युवाओं को गांवों की समस्याओं को समझने के लिए पग-पग चलकर हीं गरीब, पीड़ित, वंचित, कमजोर वर्ग के लोगों के कष्टों को जान सकते हैं। फिर हम उनके समस्याओं का हल निकाल पायेंगे।
श्री सिंह ने कहा कि युवाओं को बिहार में तेजस्वी के नेतृत्व में सिर्फ सरकार ही नहीं बनानी है बल्कि बिहार की कमजोर वर्ग के लोगों की लड़ाई लड़नी है। जिसके घर छत नहीं है, उसके घर की लड़ाई लड़नी है। राजद सदस्यता अभियान धन जुटाने का अभियान नहीं है बल्कि जन को जोड़ने का अभियान है। उन्होंने युवा राजद के कार्यकर्ताओं को लोगों से जुड़ाव के लिए सदस्यता अभियान को माध्यम बनाने की अपील करते हुए कहा कि इससे लोगों से संवाद भी होगा और नेता के विचार तथा पार्टी की नीतियों को आमजनों तक पहुंचाने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि सदस्यता रसीद को संकल्प पत्र मानकर ईमानदारी से चलाने की जरूरत है।
जगदानन्द सिंह ने आगे कहा कि युवा राजद के कार्यकर्ताओं को लक्ष्य की सफलता के लिए घबराने की जरूरत नहीं है बल्कि धैर्य और लगन के साथ गरीब, मजदूर और समाज के हर वर्ग के लोगों के सुख-दुख का साथी बनें लक्ष्य की सफलता निश्चित है। युवा राजद के प्रदेश अध्यक्ष मो0 कारी सोहैब ने अपने अध्यक्षीय भाषण में कहा कि युवा राजद ने पूरे बिहार में 10 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। निर्धारित समय में युवा राजद अपने लक्ष्य को पूरा करने में सफल होगा। युवा राजद के प्रदेश प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी अरूण कुमार यादव ने कहा कि संकल्प के साथ हर वर्ग के नौजवानों को पार्टी से जोड़ने का काम किया जा रहा है।
इस बैठक में पूर्व अध्यक्ष, बिहार विधान सभा  उदय नारायण चौधरी, राष्ट्रीय महासचिव  श्याम रजक, प्रदेश प्रधान महासचिव  आलोक कुमार मेहता, युवा राजद के प्रदेश महासचिव श्री बंटी सिंह, मो.तौकिर मंसुरी, शिवेन्द्र कुमार तांती, विशाल यादव, प्रवीण पासवान, अनीता देवी, राकेश नायक, राहुल सिंह, नवीन कुमार, अभिषेक चन्द्रवंशी, अमरेन्द्र चौरसिया, अनिल कुशवाहा, भरत यादव, फैजुल रहमान, मो. आसिफ, मुकेश यादव, संतोष यादव, विजय यादव, उदय यादव, अरूण सिंह यादव , अजय कुमार यादव सहित सभी जिलाध्यक्ष एवं प्रधान महासचिव उपस्थित थे।
Advertisement
Next Article