Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

अब डंडे वाली पुलिस का जमाना नहीं रहा......,आधुनिकीकरण पर जोर देते अमित शाह ने कहा

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने पुलिस के आधुनिकीकरण पर जोर देते हुए कहा है कि अब अंग्रेजों के जमाने की डंडे वाली पुलिस का जमाना नहीं रहा

04:35 PM Apr 22, 2022 IST | Desk Team

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने पुलिस के आधुनिकीकरण पर जोर देते हुए कहा है कि अब अंग्रेजों के जमाने की डंडे वाली पुलिस का जमाना नहीं रहा

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने पुलिस के आधुनिकीकरण पर जोर देते हुए कहा है कि अब अंग्रेजों के जमाने की डंडे वाली पुलिस का जमाना नहीं रहा, पुलिस को आधुनिक तकनीक के मामले में अपराधी से दो कदम आगे चलना होगा। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में केन्द्रीय पुलिस प्रशिक्षण अकादमी में 48वीं अखिल भारतीय पुलिस विज्ञान कांग्रेस के उदघाटन करते हुए पुलिस के आधुनिकीकरण को जरुरी बताते हुए कहा कि इसे पुलिस के प्रशिक्षण का हिस्सा बनना होगा। पुलिस आधुनिक बनकर ही अपराधियों से दो कदम आगे रह सकती है।
Advertisement
दुनिया से जुड़े अपराधों को बिना आधुनिक तकनीक 
देश की अपराध जगत से जुड़ी चुनौतियों का जिक्र करते हुए गृहमंत्री ने कहा कि मादक पदार्थों, नकली मुद्रा, हवाला, नारकोटिक्स की दुनिया से जुड़े अपराधों को बिना आधुनिक तकनीक के नहीं सुलझाया जा सकता। गृहमंत्री ने कश्मीर, वामपंथी उग्रवाद और नार्थ-ईस्ट की समस्या को लेकर कहा कि यहां कुछ रिटायर्ड अधिकारी भी हैं। उन्होंने जब सर्विस में जॉइनिंग ली तब भी यह समस्या सुनी होगी और जब रिटायर हुए तब भी इसको टाटा करके निकलें होंगे। यह बहुत पुरानी समस्या थी। इन तीनों समस्याओं के समाधान की दिशा में काफी बड़ी सफलता हासिल की।
धारा 370 जाने के बाद कश्मीर के अंदर एक नये उत्साह
उन्होंने आगे कहा, धारा 370 जाने के बाद कश्मीर के अंदर एक नये उत्साह, उमंग और विकास के साथ एक नए युग की शुरूआत हुई। आतंकवाद के ऊपर हमारी सुरक्षा एजेंसियों का बिल्कुल कमांडिंग वर्चस्व दिखाई पड़ता है। वामपंथी उग्रवाद भी समाप्त होने की दिशा में आगे बढ़े हैं।
Advertisement
Next Article